Home Politics 11 वर्षों में मोदी सरकार ने सेवा को बनाया संकल्प, नाहन में...

11 वर्षों में मोदी सरकार ने सेवा को बनाया संकल्प, नाहन में सांसद सुरेश कश्यप ने गिनवाई उपलब्धियां

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हिमाचल के विकास में भी अपना भरपूर योगदान दे रही है।

0
नाहन में मीडिया से बातचीत करते सांसद सुरेश कश्यप।

नाहन : शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने बुधवार को सर्किट हाउस नाहन में पत्रकारवार्ता की। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की पिछले 11 वर्षों की उपलब्धियां बेमिसाल रही हैं। इस अवधि में मोदी सरकार ने सेवा को ही संकल्प बनाया। सुशासन की संस्कृति और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। विकसित भारत के लिए केंद्र की मोदी सरकार समर्पित है।

सांसद ने केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को मीडिया के समक्ष रखते हुए ऑपरेशन सिंदूर से लेकर देश में विभिन्न क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सीमाएं सुरक्षित की।

ये भी पढ़ें:  3rd पेसापालो एशिया कप में इंडिया टीम से खेलेगा सिरमौर का ये खिलाड़ी, भूटान में होगी चैंपियनशिप, इंडिया टीम की कर चुके हैं कप्तानी

अर्थव्यवस्था मजबूत करने के साथ-साथ टैक्नोलॉजी को जन-जन तक पहुंचाया। देश की दिशा और दशा बदल रही है। भारत आज विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। 2047 तक भारत देश एक विकसित राष्ट्र के रूप में सामने आएगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हिमाचल के विकास में भी अपना भरपूर योगदान दे रही है।

इस मौके पर पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, नगर परिषद नाहन की अध्यक्षा श्यामा पुंडीर आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  सोलन जिला के 12670 किसान कर रहे नेचुरल फार्मिंग: डॉ. प्रियंका