HomeRashifalAaj Ka Rashifal 26 August 2026: वृष की होगी कार्यक्षेत्र में तारीफ,...

Aaj Ka Rashifal 26 August 2026: वृष की होगी कार्यक्षेत्र में तारीफ, मीन को मिलेगा सम्मान; जानें बाकी राशियों का हाल

बुधवार का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक रूप से बेहतर रहने वाला है। कुछ जातकों को स्वास्थ्य, तनाव और खर्चों को लेकर सावधानी बरतनी होगी।

• बुधवार का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक रूप से बेहतर रहने वाला है। कुछ जातकों को स्वास्थ्य, तनाव और खर्चों को लेकर सावधानी बरतनी होगी। सितारे किस राशि के लिए क्या संकेत दे रहे हैं, पढ़ें आज का राशिफल।

मेष
आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आज कोई लेनदार आपके दरवाजे पर आ सकता है। आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। नशों की लत से दूर रहें। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : सफेद

वृष
आज अपने जज्बातों पर काबू रखें। आज आप बिना किसी की मदद के धन कमाने में सक्षम रहेंगे। बच्चों के कारण आज आप उदास रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपके कार्य की सराहना हो सकती है। सामाजिक दायरा विस्तृत होगा।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : चॉकलेटी

मिथुन
आज जरूरत से ज्यादा खाने से बचें। जल्दी से पैसा कमाने की प्रवृत्ति रह सकती है। सोच को आज सकारात्मक रखें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। व्यापार पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : सफेद

ये भी पढ़ें:  धर्म और मानवता की रक्षा के प्रतीक हैं गुरु तेग बहादुर: CM

कर्क
स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। दिन के समय धन की आवश्यकता पड़ सकती है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के उद्देश्य से आज आप किसी की राय ले सकते हैं।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : गुलाबी

सिंह
सेहत के विषय में ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आज किसी से बेवजह झगड़ा हो सकता है। यात्रा सावधानीपूर्वक करें, चोट लगने का खतरा रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में धन लाभ होने की संभावना रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : पीला

कन्या
खुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएं। मानसिक शांति के लिए आपकी खाली बैठने की आदत नुकसानदायक साबित हो सकती है। प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में इजाफा होगा। दूसरों को राजी करने की आपकी प्रतिभा आपको काफी फायदा पहुंचाएगी। छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : हल्का लाल

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 14 Sept 2026: रुके काम गति पकड़ेंगे, कहीं धन आएगा तो कहीं अचानक बढ़ेगा खर्च, आपकी राशि क्या कह रही?

तुला
आज किसी की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। किसी चीज के गुम होने का खतरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी। दूर पार से कोई अच्छी खबर आज आपको प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : चांदी

वृश्चिक
अपने उत्साह को काबू में रखें। आज आपका कोई सपना हकीकत में बदल सकता है। धन लाभ होने की पूर्ण संभावना रहेगी। आज आप किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं। यात्राओं का योग बना रहेगा।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : गोल्डन

धनु
आज शारीरिक कष्ट रह सकता है। व्यर्थ में झगड़ा हो सकता है। आज आपको अपनी बात मनवाने में बहुत दिक्कत हो सकती है। स्थितियां आज आपके कंट्रोल में नहीं रहेंगी। मानसिक शांति के लिए आप किसी मंदिर, मस्जिद एवं गुरुद्वारे में जा सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : गुलाबी

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 7 August 2026: आपकी राशि के लिए आज का दिन कितना शुभ, क्लिक पर पढ़ें अपना किस्मत कनेक्शन

मकर
आज आप अपने स्वार्थ के लिए किसी दूसरे का नुकसान करवा सकते हैं। जल्दी से पैसा कमाने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाएं। नुकसान होने की संभावना रहेगी। किसी कार्य को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : पीला

कुंभ
अचानक कोई पुरानी समस्या सामने आ सकती है। अचानक आज आपको धन की आवश्यकता पड़ सकती है। कर्जदार पैसे की मांग कर सकते हैं। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आज आप किसी को नजरअंदाज कर सकते हैं।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : हल्का पीला

मीन
आज आप किसी की मदद कर सकते हैं। दान-पुण्य के कार्यों में आप अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं। आज के दिन आप थकावट महसूस करेंगे। नौकरी और व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आज आपके कार्य की सराहना होगी।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : पीला

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More