HomeRashifalAaj Ka Rashifal 20 August 2026: सिंह राशि के काम की होगी...

Aaj Ka Rashifal 20 August 2026: सिंह राशि के काम की होगी तारीफ, तुला को मिल सकती है बड़ी डील, आपका कैसा रहेगा दिन

आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल।

  • ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार आज कई राशियों के लिए आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। कुछ जातकों को स्वास्थ्य, खर्च और यात्रा के मामले में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल।

मेष राशि
आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। आर्थिक नुकसान की आशंका है। दूसरों की बातों में आकर धन संबंधी निर्णय लेने से बचें। चापलूसों से दूरी बनाए रखें।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: सफेद
उपाय: कुत्ते को दूध पिलाएं।

वृष राशि
धैर्य और समझदारी से किए गए प्रयास सफलता दिला सकते हैं। अचानक धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य और खानपान पर ध्यान दें। अनावश्यक यात्रा से बचें।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: गोल्डन
उपाय: कुलदेवता की पूजा करें।

मिथुन राशि
स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। वित्तीय मामलों पर विशेष ध्यान दें। यात्रा के दौरान चोट या परेशानी की आशंका है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: पीला
उपाय: किसी तीर्थ का जल टीन के पात्र में भरकर घर में रखें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: आज क्या कहता है आपका किस्मत कनेक्शन, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

कर्क राशि
अनावश्यक चिंता और नकारात्मक सोच से बचें। अचानक खर्च बढ़ सकता है। इधर-उधर की बातों में आकर आर्थिक नुकसान हो सकता है। मानसिक तनाव से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: पीला
उपाय: पहने हुए कपड़े को दोबारा पहनने से पहले धोएं।

सिंह राशि
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मनोबल बढ़ा रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं। यात्रा सफल हो सकती है और कार्यों की प्रशंसा के साथ मान-सम्मान बढ़ेगा।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: लाल
उपाय: गुरु या बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें।

कन्या राशि
दिन भागदौड़ भरा रह सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, क्योंकि विवाद की स्थिति बन सकती है। कर्ज संबंधी परेशानी हो सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: मेजेंटा
उपाय: दुर्गा पूजा करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 26 July 2026: आपकी राशि आज क्या कह रही है, जानिए पूरे दिन का हाल

तुला राशि
गुस्से में कोई फैसला न लें। आपकी प्रभावशाली छवि लोगों को आकर्षित कर सकती है। धन लाभ के साथ बड़ी डील मिलने के योग हैं। प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: पीला
उपाय: पक्षियों को सतनाजा खिलाएं।

वृश्चिक राशि
घरेलू कामों में व्यस्तता बढ़ सकती है। धन की आवश्यकता पड़ सकती है। अनावश्यक यात्रा और किसी से बेवजह उलझने से बचें।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: हरा
उपाय: कांसे का छोटा टुकड़ा हरे कपड़े में लपेटकर अपने पास रखें।

धनु राशि
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा के दौरान सामान और कीमती वस्तुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। धन या सामान गुम होने की आशंका है। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: सफेद
उपाय: छोटी कन्याओं को सफेद मिठाई दान करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 12 August 2026: कर्क का अटका काम बनेगा, कन्या को मिलेगा धन लाभ; सिंह-तुला संभालें खर्च

मकर राशि
खरीदारी का योग बन सकता है। जमीन से जुड़े मामले में खर्च हो सकता है। पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: काला
उपाय: काला नमक, काली मिर्च, खजूर या नीम के पत्ते में से किसी एक का सेवन करें।

कुंभ राशि
स्वास्थ्य में सुधार होगा। खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं। व्यवसाय के लिए दिन अच्छा रहेगा। कोई पुरानी वस्तु वापस मिल सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: पीला
उपाय: दूध में हल्दी डालकर पीयें।

मीन राशि
आपकी बहादुरी की सराहना हो सकती है। व्यवसाय में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। छोटी यात्राओं और सामाजिक कार्यक्रमों के योग हैं। खानपान में संयम रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: हरा
उपाय: गौशाला में सवा किलो जौ दान करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More