HomeRashifalAaj Ka Rashifal 08 July 2026: आज क्या कहता है आपका किस्मत...

Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: आज क्या कहता है आपका किस्मत कनेक्शन, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

आज किसी के लिए धन लाभ और रुके काम पूरे होने के योग हैं, तो कुछ जातकों को स्वास्थ्य, खर्च, पारिवारिक मामलों और निर्णय लेते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। जानिए...

Horoscope 08 July 2026: आज किसी के लिए धन लाभ और रुके काम पूरे होने के योग हैं, तो कुछ जातकों को स्वास्थ्य, खर्च, पारिवारिक मामलों और निर्णय लेते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। जानिए… मेष से मीन राशि तक आज का पूरा राशिफल, शुभ अंक, शुभ रंग और उपाय।

मेष राशि
आज आप कल्पनाओं में अधिक समय बिता सकते हैं। परिवार की बातों को अनदेखा करने से बचें। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत अचानक खराब हो सकती है। आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी रखें। इच्छा न होने पर भी किसी को उधार देना पड़ सकता है। कामकाज में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: भैरव मंदिर में दूध का पैकेट दान करें।

वृष राशि
आज धैर्य से काम लें। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। परिवार के सदस्य आपकी अपेक्षाओं के अनुसार व्यवहार नहीं करेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: नारंगी | उपाय: साधु-संतों की पूजा करें।

मिथुन राशि
खानपान में संयम रखें। आर्थिक तंगी का अहसास हो सकता है। व्यर्थ की यात्रा करनी पड़ सकती है। धन कमाने की इच्छा प्रबल रहेगी। व्यवसाय या कार्यक्षेत्र से आज जल्दी घर लौटने का प्रयास कर सकते हैं।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: मेहंदी | उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 26 मार्च 2026: क्या कहता है आपका गुड लक, शुभ मुहूर्त और पंचांग के साथ जानिए अपनी राशि का हाल

कर्क राशि
स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। थकान महसूस हो सकती है। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। दूसरों की बातों में आकर अपने काम से ध्यान न हटाएं। शाम के समय विलासिता की वस्तुओं पर खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: चेरी | उपाय: गले में सात मुखी रुद्राक्ष धारण करें।

सिंह राशि
आज आप दूसरों की खुशी में शामिल हो सकते हैं। किसी कार्यक्रम में जाने का अवसर मिलेगा। धन लाभ के योग हैं। परिवार के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। बच्चों की ओर से थोड़ी लापरवाही देखने को मिल सकती है। किसी से बड़ा वादा करने से बचें।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: लाल | उपाय: घर से बाहर निकलने से पहले देसी घी का दीपक जलाएं।

कन्या राशि
आज कामकाज में बाधाएं आ सकती हैं। किसी कार्य को पूरा करने के लिए अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। यात्रा के योग हैं। आर्थिक सहायता की जरूरत पड़ सकती है। जमीन या वाहन के क्रय-विक्रय के योग बन सकते हैं। काम करते समय चोट लगने से सावधान रहें।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: पीला | उपाय: किसी धार्मिक स्थल पर देसी घी और कपूर का दान करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 21 अप्रैल 2026: इन राशियों के लिए आज शुभ योग और लाभ के संकेत, जानें अपनी राशि का हाल

तुला राशि
आज सकारात्मक सोच बनाए रखें। लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। यदि ऋण लेने का प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य में हल्की परेशानी हो सकती है। कई लोगों से मुलाकात होगी और उनका सहयोग मिलेगा। अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: सफेद मोती धारण करें।

वृश्चिक राशि
आज मानसिक तनाव रह सकता है। विरोधी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। शाम तक परिस्थितियां पहले से बेहतर होंगी। विलासिता की वस्तुओं पर खर्च हो सकता है। भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: पीला | उपाय: भगवान विष्णु की आराधना करें।

धनु राशि
आज अपने उत्साह पर नियंत्रण रखें। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। यात्राएं लाभदायक रहेंगी। सौंदर्य संबंधी वस्तुओं पर खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: गोल्डन | उपाय: छोटी कन्याओं की सेवा करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल 1 फरवरी 2026: ग्रहों की चाल का आपकी राशि पर कैसा रहेगा असर, जानें शुभ मुहूर्त और पंचांग

मकर राशि
आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। आर्थिक योजनाओं में किसी की सलाह या मदद की आवश्यकता पड़ सकती है। वाहन सुख मिलने के योग हैं। ऐसा कोई काम न करें, जिस पर बाद में पछताना पड़े। व्यवसाय के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: हरा | उपाय: हरे रंग का रुमाल अपने पास रखें।

कुंभ राशि
आज किसी काम की शुरुआत से पहले घबराहट महसूस हो सकती है। बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा-खासा खर्च हो सकता है। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: भूरा | उपाय: काले रंग के कुत्ते की सेवा करें।

मीन राशि
स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। पारिवारिक समस्याओं को नजरअंदाज न करें। कामकाज में लापरवाही से बचें। बहुत जरूरी होने पर ही यात्रा करें। कल्पनाओं की दुनिया से बाहर निकलकर वास्तविकता पर ध्यान दें।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: पीला | उपाय: घर की दहलीज को जल से साफ करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More