HomeRashifalAaj Ka Rashifal 25 August 2026: आज किस राशि के बनेंगे बिगड़े...

Aaj Ka Rashifal 25 August 2026: आज किस राशि के बनेंगे बिगड़े काम, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें राशिफल

आज का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ और कामकाज में सफलता लेकर आ सकता है। सितारों की स्थिति के अनुसार जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

  • आज का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ और कामकाज में सफलता लेकर आ सकता है। सितारों की स्थिति के अनुसार जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि
आज मातृ पक्ष से धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आंखों से संबंधित रोग उत्पन्न हो सकते हैं। काम का बोझ सताता रहेगा। आज आप कई लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। किसी कार्य को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : स्लेटी

वृष राशि
आज समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। कामकाज करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। यात्रा का योग बना हुआ है। पढ़ाई करने वाले बच्चे अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : क्रीमी सफेद

मिथुन राशि
आज आपका ऊर्जा का स्तर बढ़-चढ़कर रहेगा। मुंह और पेट संबंधित रोग उत्पन्न हो सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप कई लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। यात्रा का योग बना रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : स्लेटी

ये भी पढ़ें:  चिंतपूर्णी मंदिर में अब दुकानों से नहीं मिलेगी ‘शॉर्टकट एंट्री’, अनधिकृत रास्ते होंगे सील; SDM ने जारी किए सख्त आदेश

कर्क राशि
आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहने वाली है। घरेलू जिंदगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। फिजूलखर्ची हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : पीला

सिंह राशि
पारिवारिक झमेलों के चलते आज आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। आज आप गुस्से के कारण अपना आपा खो सकते हैं। जमीनी विवाद में फंसने की आशंका रहेगी। आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना रहेगी। आज जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। व्यर्थ की यात्राओं से बचें।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : गुलाबी

कन्या राशि
आज शारीरिक कष्ट रह सकता है। व्यर्थ में झगड़ा हो सकता है। आज आपको अपनी बात मनवाने में बहुत दिक्कत हो सकती है। स्थितियां आज आपके कंट्रोल में नहीं रहेंगी। मानसिक शांति के लिए आप किसी मंदिर, मस्जिद एवं गुरुद्वारे में जा सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : काला

ये भी पढ़ें:  राशिफल 31 मार्च 2026: किस राशि का लिए खास रहेगा आज दिन, राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त भी जानें

तुला राशि
आज आप किसी पुरानी समस्या से बाहर निकल सकते हैं। आज कोई आपकी मदद कर सकता है। नौकरी और व्यवसाय में आज आपको फायदा होगा। हालांकि शत्रु पक्ष छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : लाल

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए हर लिहाज से अच्छा रहने वाला है। नौकरी और व्यवसाय से आज आपको धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप किसी नए कारोबार को लेकर किसी से बातचीत कर सकते हैं। किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आज आप किसी पुरानी बीमारी से बाहर निकल सकते हैं।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : हरा

धनु राशि
आज आप किसी से मिलने का प्लान बना सकते हैं। पैसा खर्च होने की संभावना रहेगी। आज आप विलास की सामग्री पर धन खर्च कर सकते हैं। बच्चे धन की मांग कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज आप किसी के पचड़े में न पड़ें।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : हरा

ये भी पढ़ें:  श्री चिंतपूर्णी दर्शनार्थ संकल्प पद यात्रा में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

मकर राशि
आज आपको अकस्मात धन लाभ हो सकता है। व्यापार और नौकरी में मुनाफा होने की संभावना रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के अस्वस्थ होने की संभावना रहेगी। यात्राओं से थकान उत्पन्न हो सकती है। आज काफी चीजें आपके पक्ष में रहेंगी।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : सफेद

कुंभ राशि
आज कोई अप्रिय घटना आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकती है। घर पर काम करते समय सावधानी बरतें। चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप किसी के पचड़े में न पड़ें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : गाजरी

मीन राशि
खुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएं। मानसिक शांति के लिए आपकी खाली बैठने की आदत खतरनाक साबित हो सकती है। प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में इजाफा होगा। दूसरों को राजी करने की आपकी प्रतिभा आपको काफी फायदा पहुंचाएगी। छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : हल्का काला

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More