HomeHimachalSirmaurपांवटा साहिब में चिट्टे के साथ ये शख्स गिरफ्तार, SIU नाहन की...

पांवटा साहिब में चिट्टे के साथ ये शख्स गिरफ्तार, SIU नाहन की टीम ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब : सिरमौर पुलिस की SIU नाहन की टीम ने पांवटा साहिब में एक व्यक्ति को चिट्टे (हेरोइन) के साथ धर दबोचा है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, SIU नाहन की टीम रैनबैक्सी चौक पांवटा साहिब के पास गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अनीश मोहम्मद सैनवाला मुबारिकपुर, माजरा कथित तौर पर पांवटा, माजरा और आसपास के क्षेत्रों में चिट्टा (स्मैक) बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसकी मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली।

ये भी पढ़ें:  बद्दी के 4 स्पा सेंटरों पर पुलिस की एक साथ रेड, 17 युवतियां रेस्क्यू, चार अलग-अलग केस दर्ज

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 3.61 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पांवटा साहिब में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में चिट्टे की बरामदगी और कथित तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर आगामी जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  DC मुकेश रेपसवाल ने नगर परिषद डलहौजी के तहत यातायात नियंत्रण के लिए जारी किए आदेश
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More