- आज रुका हुआ धन मिल सकता है। अचानक आर्थिक जरूरतों और पारिवारिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार के लिए दिन कई लोगों के पक्ष में रह सकता है। स्वास्थ्य, यात्रा और लेन-देन में सावधानी जरूरी होगी।
मेष राशि
इच्छाशक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में डाल सकती है। आज आपकी छवि धूमिल होने की आशंका है। कोई खास व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है। व्यवसाय के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : लस्सी से शिवलिंग का अभिषेक करें।
वृष राशि
स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज तामसिक चीजों के सेवन से बचें। घर के कामों में व्यस्त रह सकते हैं। शाम को कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। घर का काम करते समय चोट लगने की आशंका है, इसलिए सावधानी बरतें। यात्राओं से परहेज करना बेहतर रहेगा।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : केसरी | उपाय : बंदरों को गुड़ और चना खिलाएं।
मिथुन राशि
बच्चे आज आपकी अपेक्षाओं के अनुसार व्यवहार नहीं करेंगे। गुस्सा बढ़ सकता है। सगे-संबंधी से पैसे उधार लेने की मांग हो सकती है। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : नारंगी | उपाय : जल प्रधान वस्तुओं का सेवन करें।
कर्क राशि
मातृ पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। आप अपनी जिम्मेदारियों और वादों को निभाने में सफल रह सकते हैं। आपके काम की प्रशंसा होगी। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है और कोई आपको उपहार दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : हरा | उपाय : श्री लक्ष्मी जी की उपासना करें।
सिंह राशि
सेहत की खास देखभाल की जरूरत है। घर से जुड़े निवेश में लाभ हो सकता है। आपका ऊर्जावान और खुशमिजाज व्यवहार आसपास के लोगों को प्रसन्न करेगा। बड़े कारोबारी लेन-देन के दौरान भावनाओं पर नियंत्रण रखें। यात्रा, मनोरंजन और मेल-मिलाप के अवसर मिलेंगे।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : पीला | उपाय : स्कूल, अस्पताल या अनाथ आश्रम में दान करें।
कन्या राशि
इच्छाशक्ति की कमी के कारण भावनात्मक और मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। कोई आपका फायदा उठाने की कोशिश कर सकता है। माता-पिता को विश्वास में लेने के लिए समय अनुकूल है। लंबे समय से चल रहे विवाद को सुलझाने का मौका मिल सकता है। अचानक धन की जरूरत पड़ सकती है।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : लाल | उपाय : एक पानी वाला नारियल और सात बादाम किसी मंदिर में दान करें।
तुला राशि
आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। अध्यात्म से जुड़ने का प्रयास करें। व्यवसाय के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन मिल सकता है। किसी को पैसे उधार देने से बचें। काम के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। परिवार के किसी सदस्य की अचानक तबीयत खराब हो सकती है।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : लाल | उपाय : अस्पताल में रोगियों की सहायता करें।
वृश्चिक राशि
कामकाज में आप जी-तोड़ मेहनत कर सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य आपसे धन की मांग कर सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति पर दबाव बढ़ सकता है। बेवजह विवाद होने की आशंका है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट लगने का भी भय बना रह सकता है। आज अधिकतर वक्त घर पर बितायेंगे।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : लाल | उपाय : तामसिक चीजों के सेवन से बचें।
धनु राशि
आज मानसिक तनाव रह सकता है। बेवजह विवाद होने तथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। दिन का अधिकतर समय घर पर बीत सकता है। तामसिक चीजों पर खर्च बढ़ सकता है। पारिवारिक कलह के कारण आर्थिक नुकसान की आशंका है। मंदिर जाकर दुर्गा मां के दर्शन करें।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : सफेद फूल या पानी वाला नारियल सिर के ऊपर से घुमाकर बहते पानी में विसर्जित करें।
मकर राशि
आज आपके विनम्र स्वभाव की सराहना होगी और आप लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। दिन का अधिकतर समय घर पर बीत सकता है। खानपान की चीजों पर खर्च बढ़ सकता है। कोई खरीदारी कर सकते हैं।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : पीला | उपाय : उगते सूर्य की पूजा करें।
कुंभ राशि
खानपान में संयम बरतने की जरूरत है। भावनात्मक रूप से लिए गए फैसले आज आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं। वेबसाइट से धन लाभ होने की संभावना है। आपके काम की जमकर तारीफ हो सकती है। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। प्रेम प्रसंग के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। अध्यात्म से जुड़ेंगे।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : जामुनी | उपाय : कुमारी कन्याओं को केसर-बादाम वाली खीर खिलाएं।
मीन राशि
आज समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा और धन लाभ की संभावना है। कामकाज करते समय सावधानी बरतें। यात्रा का योग बन रहा है। पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी अपने कार्यों के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : क्रीमी सफेद | उपाय : मां दुर्गा की उपासना करें।