होमRashifalAaj Ka Rashifal 19 August 2026: आज इन राशियों के लिए बन...

Aaj Ka Rashifal 19 August 2026: आज इन राशियों के लिए बन रहे धन लाभ और तरक्की के योग, जानें अपनी राशि का हाल

19 अगस्त कई राशियों के लिए आर्थिक लाभ, कार्यक्षेत्र में सफलता और महत्वपूर्ण फैसलों का दिन रह सकता है।

    • 19 अगस्त कई राशियों के लिए आर्थिक लाभ, कार्यक्षेत्र में सफलता और महत्वपूर्ण फैसलों का दिन रह सकता है। जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल, शुभ अंक, शुभ रंग और उपाय।

मेष राशि
आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा और प्रगति के अवसर मिल सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र से अच्छा लाभ होने की संभावना है। बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। शाम को खर्च बढ़ सकता है।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: पीला
उपाय: कुल देवता की पूजा करें।

वृष राशि
आपकी सहायता से किसी को लाभ मिल सकता है। धन लाभ के योग हैं और धन से जुड़ा कोई मामला सुलझ सकता है। नौकरी और व्यवसाय के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: मंदिर में पांच गांठ वाली कच्ची हल्दी चढ़ाएं।

मिथुन राशि
व्यापार को मजबूत करने के लिए अहम कदम उठा सकते हैं। गुस्सा और चिड़चिड़ापन परेशानी का कारण बन सकता है। शाम को धन लाभ की संभावना है।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: लाल
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 5 Sept 2026: वृष को कर्ज से राहत, सिंह का लौटेगा उधार का पैसा; मकर-कन्या संभलें

कर्क राशि
आर्थिक लेन-देन में परेशानी आ सकती है। कार्यक्षेत्र में लापरवाही से बचें और यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। वित्तीय मामलों में सुधार की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: गोल्डन
उपाय: बेसन से बनी चीज कन्याओं को खिलाएं।

सिंह राशि
आत्मविश्वास बनाए रखें। मेहनत के बावजूद कुछ निराशा हाथ लग सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट चपेट से बचने के लिए सावधानी बरतें।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: क्रीम
उपाय: जरूरतमंद दिव्यांग व्यक्ति की सहायता करें।

कन्या राशि
चोट लगने की आशंका है, इसलिए सावधानी बरतें। आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है और काम में लापरवाही से बचना होगा। आज अनावश्यक यात्रा टाल दें।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: पीला
उपाय: सोने का आभूषण धारण करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 3 August 2026: आज किस्मत किस पर होगी मेहरबान, किस राशि को मिलेगा फायदा, पढ़ें अपना राशिफल

तुला राशि
चेहरे पर मुस्कान और सकारात्मकता बनी रह सकती है। किसी से आर्थिक मदद की मांग हो सकती है। खर्च बढ़ने के बावजूद व्यवसाय और पारिवारिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: नारंगी
उपाय: जेब में हरे रंग का रुमाल रखें।

वृश्चिक राशि
कार्य को प्रशंसा मिल सकती है। शाम को आर्थिक लाभ के योग हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। यात्रा में सावधानी बरतें और अध्यात्म से जुड़ने का प्रयास करें।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें।

धनु राशि
जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। जल्दबाजी में निर्णय न लें। नौकरी और कारोबार में लाभ के योग हैं, लेकिन अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: पीला
उपाय: पीपल की पूजा करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 12 Sept 2026: काम बनेगा और पैसा आएगा पर समझदारी बेहद जरूरी, दिन की शुरुआत से पहले जान लें राशि का हाल

मकर राशि
धैर्य बनाए रखें, सफलता मिलने की संभावना है। व्यवसाय के लिए दिन अनुकूल रहेगा और निवेश किया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। शाम को खर्च बढ़ सकता है।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: आसमानी नीला
उपाय: चार बादाम और एक पानी वाला नारियल बहते पानी में प्रवाहित करें।

कुंभ राशि
पुरानी घटनाएं मानसिक शांति प्रभावित कर सकती हैं। मन शांत रखें। आर्थिक जरूरत के चलते दोस्तों से मदद मांगनी पड़ सकती है। व्यापार पर विशेष ध्यान दें।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: केसरी
उपाय: रात को चूल्हे की आग दूध से बुझाएं।

मीन राशि
हाल में किया गया निवेश लाभ दे सकता है। दूर से अच्छी खबर मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: पारिवारिक सुख के लिए नहाने के पानी में कुशा डालें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More