- कारोबार में मुनाफे और पुराने कर्ज की वापसी के योग हैं। आर्थिक नुकसान, पारिवारिक अनबन और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत रहेगी। भाग्य का साथ मिलने की संभावना है। सोच-समझकर फैसले लेने होंगे।
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों को आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। व्यवसाय से अच्छा-खासा मुनाफा होने की संभावना रहेगी। आज सोच-समझकर धन खर्च करें। पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। व्यर्थ के झगड़ों में न उलझें। दोस्तों के बीच भी आज अनबन हो सकती है।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : सफेद | भाग्यांश : 40%
उपाय : बहते पानी में काले या सफेद तिल विसर्जित करें।
वृष राशि
आज का दिन आप विश्राम करने में बिता सकते हैं। घर के कामों में फंसे रहेंगे। आज कोई आपसे आर्थिक मदद की मांग कर सकता है। न चाहते हुए भी यात्रा करनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन में अनबन हो सकती है। स्वभाव गुस्सैल व चिड़चिड़ा हो सकता है।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : पीला | भाग्यांश : 43%
उपाय : किसी साधु या गुरु को पीले वस्त्र दान करें।
मिथुन राशि
धन लाभ की संभावना बन रही है। परिवार का कोई सदस्य अचानक बीमार हो सकता है। कोई अच्छा बुरा समाचार आपको मिल सकता है। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : स्लेटी | भाग्यांश : 29%
उपाय : सतनाजा दान करें।
कर्क राशि
आज आपको आर्थिक योजनाओं पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। आज आप दोस्तों के साथ मिलकर फिजूलखर्ची कर सकते हैं। यात्रा का योग बना रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। शाम के समय आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : हरा | भाग्यांश : 73%
उपाय : आज आप कांसे का दान कर सकते हैं।
सिंह राशि
व्यर्थ के इल्जाम लग सकते हैं। व्यवसाय में घाटा हो सकता है। कई योजनाएं विफल हो सकती हैं। आज बोलते समय अपनी वाणी पर संयम बरतें। पड़ोसियों से झगड़ा हो सकता है। आज सोच-समझकर यात्रा करें। चोट लगने का भय रहेगा।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : लाल | भाग्यांश : 36%
उपाय : 7 बादाम शनि मंदिर में दान करें।
कन्या राशि
आज आप अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। इधर-उधर की बातों में आप अपना कीमती वक्त बर्बाद कर सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। किसी भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : लाल | भाग्यांश : 56%
उपाय : सूर्य पूजा करें।
तुला राशि
आज आपको व्यावसायिक स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। नुकसान होने की संभावना रहेगी। आज आप किसी के बहकावे में न आएं। आज आपको अपनी मेहनत का फल प्राप्त नहीं होगा। कर्जदार हैं तो आपको परेशानी आ सकती है। खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : चेरी | भाग्यांश : 47%
उपाय : गौ सेवा करें।
वृश्चिक राशि
आज आपके आत्मविश्वास में कमी हो सकती है, जिसके कारण आपको नुकसान हो सकता है। आज आप अपना पक्ष रखने में सफल नहीं रहेंगे। यात्रा का योग बना रहेगा। फिजूलखर्ची हो सकती है। लोग अपना वादा नहीं निभा पाएंगे। दोपहर बाद धन की जरूरत पड़ सकती है।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : नारंगी | भाग्यांश : 54%
उपाय : स्त्रियों का सम्मान करें।
धनु राशि
आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें। भाग्य का पूर्ण साथ आपको प्राप्त होगा। काम के सिलसिले में यात्राएं हो सकती हैं। शाम के समय आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। आज आपका एक परिचित लोगों से मुलाकात कर सकता है। व्यवसाय में अच्छा-खासा मुनाफा होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : काला | भाग्यांश : 84%
उपाय : भैरव जी की पूजा करें।
मकर राशि
आज आपको संभलकर रहने की आवश्यकता है। शत्रुओं की किसी गतिविधि के कारण आपको भारी-भरकम नुकसान हो सकता है। कोई कीमती वस्तु आज गुम हो सकती है। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। दोपहर बाद स्थिति आपके पक्ष में नजर आ सकती है। चोट इत्यादि का भय रहेगा।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : गुलाबी | भाग्यांश : 37%
उपाय : इत्र या कपूर का दान करें।
कुंभ राशि
जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। व्यवसाय की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी पुरानी योजना के तहत आपको मुनाफा हो सकता है। किसी कार्य को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। शाम के समय दोस्तों के साथ आप विलास की सामग्री पर धन खर्च कर सकते हैं।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : सफेद | भाग्यांश : 78%
उपाय : आज किसी गरीब व्यक्ति को दूध का दान करें।
मीन राशि
आज आपको अपना पुराना कर्ज वापस मिल सकता है। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र के हिसाब से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप बेहतर भोजन का आनंद प्राप्त करेंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। घर की जरूरतों पर धन खर्च कर सकते हैं। शाम के समय एकांत में वक्त बिताना आप पसंद करेंगे।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : भगवा | भाग्यांश : 69%
उपाय : आज शंकर जी की आराधना करें।
