HomeRashifalAaj Ka Rashifal 26 July 2026: आपकी राशि आज क्या कह रही...

Aaj Ka Rashifal 26 July 2026: आपकी राशि आज क्या कह रही है, जानिए पूरे दिन का हाल

नौकरी में तरक्की, कारोबार में लाभ, रुका हुआ धन मिलने की संभावना और कुछ राशियों के लिए खर्च व विवाद की चेतावनी... रविवार किसके लिए खुशखबरी लेकर आया है और किसे हर कदम रखना होगा संभलकर, पढ़ें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल।

Horoscope 26 July 2026: नौकरी में तरक्की, कारोबार में लाभ, रुका हुआ धन मिलने की संभावना और कुछ राशियों के लिए खर्च व विवाद की चेतावनी… रविवार किसके लिए खुशखबरी लेकर आया है और किसे हर कदम रखना होगा संभलकर, पढ़ें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशि
आज धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी ही आपको सफलता दिलाएगी। किसी भी प्रकार का नया निवेश करने से बचें। परिवार के सदस्यों पर अपनी बात थोपने का प्रयास न करें। एकांत में समय बिताने की इच्छा हो सकती है और आप कुछ करीबी लोगों की अनदेखी भी कर सकते हैं।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: लाल | उपाय: हनुमान जी की उपासना करें।

वृष राशि
आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहेगी। खर्च बढ़ने की संभावना है और घर पर अनचाहे मेहमान आ सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। विरोधी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। परिवार में मतभेद की स्थिति बन सकती है।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: काला | उपाय: सफेद और काले तिल तथा सतनाजा किसी धार्मिक स्थान पर दान करें।

मिथुन राशि
आज धन आगमन में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों की अनदेखी करने से बचें और काम के प्रति लापरवाही न बरतें। मित्रों के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन होने के योग हैं। शाम के समय परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: पीला | उपाय: भगवान में आस्था बनाए रखें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 23 मार्च 2026: शुभ मुहूर्त और पंचांग के साथ जानिए दिनभर का पूरा ज्योतिषीय लेखा-जोखा

कर्क राशि
आज नकारात्मक विचार और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। काम के सिलसिले में अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। मित्रों की बातों में आकर कोई निर्णय न लें। अनावश्यक खर्च होने की संभावना है, इसलिए विलासिता की वस्तुओं पर फिजूल खर्च से बचें।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: सिल्वर | उपाय: संभव हो तो चांदी के बर्तनों का प्रयोग करें।

सिंह राशि
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। परिवार के साथ घूमने-फिरने की योजना बनेगी। धन लाभ के योग हैं और स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। हालांकि गलत संगति से बचकर रहें।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: लाल | उपाय: सूर्य उपासना करें।

कन्या राशि
आज अपने कार्य समय से पहले पूरा करने का प्रयास करेंगे। व्यवसाय में लाभ मिलने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य पर अचानक खर्च करना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान सावधानी रखें और आर्थिक मामलों में सतर्क रहें।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: सिल्वर | उपाय: अपने इष्ट देव की पूजा करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 19 July 2026: आज किसकी बनेगी बात... मेष से मीन तक जानें अपनी राशि का हाल

तुला राशि
दूसरों की आलोचना करने से बचें। काम में लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती है। विरोधियों से सतर्क रहें। आर्थिक हानि और चोट लगने की आशंका है। विलासिता की वस्तुओं पर खर्च बढ़ सकता है।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: लाल | उपाय: किसी धार्मिक स्थल पर ध्वजा चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि
मानसिक तनाव के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। मित्रों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने के योग हैं। बोलचाल में संयम रखें।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: कॉफी | उपाय: गरीबों या छोटी कन्याओं को चॉकलेट वितरित करें।

धनु राशि
आज हर काम सोच-समझकर करें। बेवजह का विवाद हो सकता है और आर्थिक नुकसान की आशंका भी बनी रहेगी। लोग आपसे धन की मांग कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है। किसी अप्रिय समाचार से मन परेशान हो सकता है।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: नीला | उपाय: पानी वाला नारियल सिर के ऊपर से घुमाकर बहते जल में प्रवाहित करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 15 July 2026: किस राशि के आज बनेंगे बिगड़े काम? क्लिक पर जानें सभी 12 राशियों का हाल

मकर राशि
खानपान पर नियंत्रण रखें। घर की जरूरतों पर अच्छा-खासा खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ खरीदारी की योजना बनेगी। व्यवसाय में लापरवाही न करें। शाम के समय किसी धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: लाल | उपाय: सूर्य उपासना करें।

कुंभ राशि
दिन का अधिकांश समय घर पर बीत सकता है। स्वास्थ्य और व्यायाम पर ध्यान देंगे। व्यवसाय में लाभ मिलने की संभावना है। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार के साथ घूमने का अवसर मिलेगा और रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: धार्मिक स्थल पर सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें।

मीन राशि
आज कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। परिवार और दांपत्य जीवन से जुड़ी चिंताएं मानसिक तनाव बढ़ा सकती हैं। मित्रों के साथ पार्टी या मेल-मिलाप हो सकता है। किसी विवाद या बदनामी वाली स्थिति से दूर रहें और महिलाओं से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी बरतें।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: चितकबरा | उपाय: भगवान शंकर को जल अर्पित करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More