होमHimachalMandiरेट लिस्ट न लगाने पर चला कार्रवाई का डंडा, 12 दुकानदारों के...

रेट लिस्ट न लगाने पर चला कार्रवाई का डंडा, 12 दुकानदारों के काटे चालान; 405 किलो फल-सब्जियां जब्त

दुकानों पर निर्धारित मूल्य सूची प्रदर्शित न करना फल एवं सब्जी विक्रेताओं को भारी पड़ा।

मंडी : दुकानों पर निर्धारित मूल्य सूची प्रदर्शित न करना फल एवं सब्जी विक्रेताओं को भारी पड़ा। मंडी शहर में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान रेट लिस्ट प्रदर्शित न करने वाले 12 दुकानदारों के मौके पर ही चालान किए। नियमों के उल्लंघन पर 405 किलोग्राम फल एवं सब्जियां भी जब्त की गईं।

जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले बिजेंद्र सिंह पठानिया ने बताया कि जिले में चीनी के स्टॉक तथा फल एवं सब्जियों की दुकानों पर मूल्य सूची प्रदर्शित करने को लेकर विभाग लगातार निरीक्षण कर रहा है।

इसी कड़ी में विभागीय अधिकारियों भूपिंदर सिंह और परस राम, इंस्पेक्टर ग्रेड-1 ने मंडी शहर में फल एवं सब्जी की दुकानों का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानों पर निर्धारित रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं मिली। विभागीय टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 12 दुकानदारों के चालान किए और 405 किलोग्राम फल एवं सब्जियां जब्त कीं।

ये भी पढ़ें:  नशे के खिलाफ बद्दी पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, चिट्टे के बाद 11.660 किलो भुक्की पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार

अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि निर्धारित रेट लिस्ट दुकान पर प्रमुखता से प्रदर्शित करें और उपभोक्ताओं को फल एवं सब्जियां निर्धारित दरों पर ही उपलब्ध करवाएं।

जिला नियंत्रक ने बताया कि इससे पहले विकास खंड सुंदरनगर और बल्ह में भी विभाग की ओर से निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जा चुकी है।

ये भी पढ़ें:  शहरी निकाय चुनावों के चलते 17 मई को संबंधित क्षेत्रों में रहेगा सार्वजनिक अवकाश: DC
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More