Home Rashifal राशिफल 19 फरवरी 2026: आपके लिए कैसा रहेगा दिन, क्लिक पर जानें...

राशिफल 19 फरवरी 2026: आपके लिए कैसा रहेगा दिन, क्लिक पर जानें आज का शुभ मुहूर्त और पंचांग

आज का पंचांग | 19 फरवरी 2026 तिथि: द्वितीया नक्षत्र: पूर्वाभाद्रपद करण: कौलव पक्ष: शुक्ल योग: सिद्ध वार: गुरुवार

0

आज का पंचांग | 19 फरवरी 2026
तिथि: द्वितीया
नक्षत्र: पूर्वाभाद्रपद
करण: कौलव
पक्ष: शुक्ल
योग: सिद्ध
वार: गुरुवार
आज का शुभ मुहूर्त:
06:59am-08:23am
11:10am-03:22pm
राहुकाल: 01:58pm-03:22pm
अभिजीत मुहूर्त: 12:12pm-12:57pm
दिशाशूल: दक्षिण

मेष राशि
खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। आज आप भावनात्मक तरीके से निर्णय लेने में सक्षम होंगे। वेबसाइट से धन लाभ होने की संभावना होगी। आज आपके कार्य की जमकर तारीफ होगी। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। प्रेम प्रसंग के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: जामुनी
उपाय: आज कुमारी कन्याओं को केसर बादाम वाली खीर खिलाएं।

वृष राशि
खानपान पर संयम बरतें। सेहत के विषय में ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कुछ अनचाहे मेहमान घर पर आ सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप घर के कामों में फंसे रह सकते हैं। घर पर किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: लाल रंग की चीजों का दान करें।

मिथुन राशि
आज आप अपना आपा खो सकते हैं। पारिवारिक झगड़े उत्पन्न हो सकते हैं। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। बेफिजूल की यात्रा करनी पड़ सकती है। शाम के समय विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
उपाय: आज शिवलिंग पर काला धतूरा चढ़ाएं।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए हर लिहाज से अच्छा रहने वाला है। नौकरी और व्यवसाय से आज आपको धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप किसी नए कारोबार को लेकर किसी से बातचीत कर सकते हैं। किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आज आप किसी पुरानी बीमारी से बाहर निकल सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: केसरी
उपाय: तुलसी पूजा करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल : जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

सिंह राशि
आज के दिन किए गए दान-पुण्य के काम आपको मानसिक शांति और सुकून देंगे। घर के जरूरी सामान पर धन खर्च करके आपको आर्थिक परेशानी तो आज जरूर होगी, लेकिन इससे आप भविष्य की कई परेशानियों से बच जाएंगे। तनाव का दौर बरकरार रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा। जिंदगी में एक नया मोड़ आ सकता है, जो प्यार और रोमांस को नई दिशा देगा। आज आप सारे रिश्तों और रिश्तेदारों से दूर होकर अपना दिन किसी ऐसी जगह पर बिताना पसंद करेंगे, जहां जाकर आपको शांति प्राप्त होती है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज ब्रह्मचर्य का पालन करें।

कन्या राशि
तली-भुनी चीजों से दूर रहें और रोजाना कसरत करते रहें। जिन लोगों ने कहीं निवेश किया था, आज के दिन आपको आर्थिक हानि होने की संभावना है। आप अपनी परेशानियों को भूलकर परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। संभलकर दोस्तों से बात करें, क्योंकि आज के दिन दोस्ती में दरार पड़ने की आशंका है। आपके साझीदार आपकी नई योजनाओं और विचारों का समर्थन करेंगे। जरूरी कामों को समय न देना और फिजूल के कामों पर वक्त जाया करना आज आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है। जीवनसाथी के कारण कुछ नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: मेहंदी
उपाय: श्री दुर्गा कवच का पाठ करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: 16 दिसंबर को राशियों पर कैसा रहेगा ग्रहों की चाल का असर, जानें शुभ मुहूर्त और दिन को बेहतर बनाने के उपाय

तुला राशि
स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज आप अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। व्यवसाय की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। दांपत्य जीवन में भी मनमुटाव रह सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: केसरिया
उपाय: आज तांबे का सिक्का चलते पानी में विसर्जित करें।

वृश्चिक राशि
आज पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। आज किसी भी महत्वपूर्ण कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें। धैर्य से काम लेने की जरूरत रहेगी। कार्यक्षेत्र पर आज आपके विचारों को दबाया जा सकता है। काम का बोझ रहेगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: घर से बाहर निकलते समय अपने गुरु या बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

धनु राशि
शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग करना उपयोगी रहेगा। घर में किसी फंक्शन के होने की वजह से आज आपको बहुत धन खर्च करना पड़ेगा, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। घर में रस्म-रिवाज आदि होगा। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है, जो आपके दिल को गहराई से छूएगा। घर से बाहर निकलकर आज आप खुली हवाओं में टहलना पसंद करेंगे। आज आपका मन शांत होगा, जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे। आज आप किसी दोस्त या करीबी रिश्तेदार से अपने दिल के गम साझा कर सकते हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: केसरी
उपाय: खाने में शहद या गुड़ का प्रयोग करें।

ये भी पढ़ें:  हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा महर्षि मार्कण्डेश्वर धाम, निकली भव्य शोभायात्रा, विधायक सोलंकी ने पालकी को दिया कंधा

मकर राशि
चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप में आत्मविश्वास की कमी रह सकती है। आज आप अपने कार्यों के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। बेफिजूल की यात्राओं से आज बचें। सभा में आज कुछ हद तक चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज हाथ में सोना पहनें।

कुंभ राशि
खानपान पर संयम बरतें। सेहत के विषय में ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कुछ अनचाहे मेहमान घर पर आ सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप घर के कामों में फंसे रह सकते हैं। घर पर किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज अन्न दान करें।

मीन राशि
मानसिक शांति के लिए आज आप दान-पुण्य कर सकते हैं। इच्छाशक्ति के कारण आज आप भावनात्मक रूप से मानसिक तनावग्रस्त रह सकते हैं। आज कोई भी निर्णय जल्दबाजी से न लें। घर की जरूरत पर आज धन खर्च हो सकता है। खर्च नियंत्रण से बाहर होंगे।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: कॉफी
उपाय: इमली के पेड़ को जल से सींचें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356