HomeRashifalराशिफल 25 फरवरी 2026: आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त के साथ...

राशिफल 25 फरवरी 2026: आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त के साथ मेष से मीन तक जानें अपनी राशि का हाल

आज का पंचांग | 25 फरवरी 2026 तिथि: नवमी नक्षत्र: रोहिणी करण: बालव पक्ष: शुक्ल योग: विषकुंभ वार: बुधवार

आज का पंचांग | 25 फरवरी 2026
तिथि: नवमी
नक्षत्र: रोहिणी
करण: बालव
पक्ष: शुक्ल
योग: विषकुंभ
वार: बुधवार
आज का शुभ मुहूर्त: 06:53am-09:43am
राहुकाल: 12:34pm-01:59pm
अभिजीत मुहूर्त: 12:11pm-12:57pm
दिशाशूल: उत्तर

मेष राशि
चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप में आत्मविश्वास की कमी रह सकती है। आज आप अपने कार्यों के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। बेफिजूल की यात्राओं से आज बचें। सभा में आज कुछ हद तक चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक:7
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज हाथ में सोना पहनें।

वृष राशि
सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सौंदर्य की चीजों पर धन खर्च हो सकता है। यात्रा का योग बना रहेगा। शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। व्यवसाय और कार्य क्षेत्र पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। आज अपने स्वभाव को चिड़चिड़ा न होने दें।
शुभ अंक:5
शुभ रंग: सलेटी
उपाय: एक नारियल अपने ऊपर से घुमाकर चलते पानी में विसर्जित करें।

मिथुन राशि
आज पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। आज किसी भी महत्वपूर्ण कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें। धैर्य से काम लेने की जरूरत रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज आपके विचारों को दबाया जा सकता है। काम का बोझ रहेगा।
शुभ अंक:1
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: घर से बाहर निकलते समय अपने गुरु या बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल: शत्रु करेंगे छवि बिगाड़ने का प्रयास, किसी पुरानी समस्या से पाएंगे निजात! क्या कहता है आपका भाग्य, ये करें उपाय

कर्क राशि
आज आपका सपना हकीकत में बदल सकता है। उत्साह को आज काबू में रखें। दिन के समय धन लाभ होने की संभावना रहेगी। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च होगा। नौकरी और व्यवसाय से प्रचुर लाभ होने की संभावना रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक:4
शुभ रंग: मेहंदी
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

सिंह राशि
आज आप बेहतर स्वास्थ्य का आनंद प्राप्त करेंगे। धन आगमन की संभावना रहेगी। किसी कार्य विशेष के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। सामाजिक मेलजोल बना रहेगा। मान सम्मान में इजाफा होगा। आज आप कई आर्थिक परेशानियों से बाहर निकल पाएंगे।
शुभ अंक:8
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज आप तुलसी के पौधे पर देसी घी का दीया जलाएं।

कन्या राशि
आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहने वाली है। घरेलू जिंदगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। फिजूल खर्ची हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
शुभ अंक:7
शुभ रंग: लाल
उपाय: पीला हलवा बनाकर गरीबों में बांट दें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 16 मार्च 2026: इन राशियों के लिए बन रहे धन लाभ के योग, ग्रहों की चाल के साथ जानें आज का शुभ मुहूर्त और पंचांग

तुला राशि
स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज का अधिकतर समय आप घर पर बिता सकते हैं। आज आप कई लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक:6
शुभ रंग: लाल
उपाय: खाना खाते समय तांबे के बर्तन का प्रयोग करें।

वृश्चिक राशि
स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज आप अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। व्यवसाय की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। दांपत्य जीवन में भी मनमुटाव रह सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक:6
शुभ रंग: केसरिया
उपाय: आज तांबे का सिक्का चलते पानी में विसर्जित करें।

धनु राशि
आज के दिन आप दान पुण्य कर सकते हैं। रियल एस्टेट जैसे निवेशों में आज आपको फायदा मिल सकता है। कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप किसी प्रॉपर्टी को लेकर क्रय विक्रय का कार्य कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक:6
शुभ रंग: सफेद
उपाय: चांदी को धारण करें।

मकर राशि
आज के दिन आपके चेहरे पर मुस्कान देखने को मिल सकती है। कई लोगों से मुलाकात हो सकती है। धन खर्च होने की संभावना रहेगी। कुछ अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक:5
शुभ रंग: काला
उपाय: आज ज्यादा से ज्यादा काले रंग का प्रयोग करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: इन राशि वालों को मिलेगा धन लाभ, मेष से मीन तक जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

कुंभ राशि
आज आप दिन की शुरुआत व्यायाम से कर सकते हैं। धन आगमन की खुशी कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकती है। आज आप मौज मस्ती भरी यात्राएं कर सकते हैं। कई पुराने परिचित लोगों से मुलाकात हो सकती है। दोपहर बाद धन खर्च होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक:7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सफेद रंग की चीजों का दान करना अत्यधिक शुभ रहेगा।

मीन राशि
आज आप किसी की आर्थिक मदद कर सकते हैं किसी को परेशानी से बाहर निकाल सकते हैं। व्यवसाय और कार्य क्षेत्र के हिसाब से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पुराना पैसा वापस मिलने की संभावना रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक:3
शुभ रंग: हरा
उपाय: हरी मूंग से बनी चीजों का दान करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More