HomeRashifalराशिफल 13 मार्च 2026: किस राशि का बनेगा दिन, किसे बरतनी होगी...

राशिफल 13 मार्च 2026: किस राशि का बनेगा दिन, किसे बरतनी होगी सावधानी, जानें आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त

आज का पंचांग | 13 मार्च 2026 तिथि: दशमी नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा करण: वाणिज पक्ष: कृष्ण योग: व्यतिपात वार: शुक्रवार

आज का पंचांग | 13 मार्च 2026
तिथि: दशमी
नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा
करण: वाणिज
पक्ष: कृष्ण
योग: व्यतिपात
वार: शुक्रवार
आज का शुभ मुहूर्त: 06:34am-11:01am
राहुकाल: 01:59pm-03:28pm
अभिजीत मुहूर्त: 11:01am-12:30pm
दिशाशूल: पश्चिम

मेष राशि
आज आप में चुस्ती-फुर्ती देखी जा सकती है। आज आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से तंदुरुस्त रहेगा। दोस्तों की वजह से आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। कार्यक्षेत्र पर सावधानी बरतें। पारिवारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी पारिवारिक बदलाव करने से पहले अपने से बड़ों की राय अवश्य लें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: चेरी
उपाय: कच्ची हल्दी की गांठ या पीपल के पत्ते को सोते समय अपने तकिए के नीचे रख दें।

वृष राशि
आज मातृ पक्ष से धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आंखों से संबंधित रोग उत्पन्न हो सकते हैं। काम का बोझ सताता रहेगा। आज आप कई लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। किसी कार्य को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: कुल देवी-देवता की पूजा करें।

मिथुन राशि
नशों की लत से दूर रहें। पेट संबंधित रोग आज आपको घेरे रह सकते हैं। स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहें। शत्रु छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। आज जमीनी मसले हल करने के लिए अच्छा दिन है। दूर पार से कोई अच्छी खबर आपको प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: धूमिल
उपाय: आज लाल कपड़ों का दान करें।

ये भी पढ़ें:  बड़ा देव कमरूनाग को अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का पहला न्यून्द्रा, मेले में पधारेंगे कुल 216 देवी-देवता

कर्क राशि
कार्यक्षेत्र में आज आपके विचारों को जबरदस्ती दबाया जा सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। आज आपको लोगों को समझने में दिक्कत हो सकती है। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल
उपाय: गाय की सेवा करें।

सिंह राशि
मानसिक परेशानियों के चलते आज आप अपने जीवनसाथी के साथ झगड़ा कर सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आपके कार्य की आलोचना हो सकती है। विरोधी नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। आज व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है या कोई पैसे की मांग कर सकता है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: हरा
उपाय: घर से बाहर निकलते समय मुंह में जीरा डालें।

कन्या राशि
आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई लापरवाही आज आपको महंगी साबित पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। घरेलू मामलों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गेहुआ
उपाय: चांदी के चकोर टुकड़े अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें:  भव्य शोभायात्रा के साथ अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले का आगाज, उद्योग मंत्री ने किया शुभारंभ, नहीं पहुंचे मुख्यमंत्री

तुला राशि
आज समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। कामकाज करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। यात्रा का योग बना हुआ है। पढ़ाई करने वाले बच्चे अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: क्रीमी सफेद
उपाय: श्री दुर्गा की उपासना करें।

वृश्चिक राशि
आज आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। परिवार के किसी सदस्य की बीमारी पर धन खर्च हो सकता है। व्यर्थ और बेफिजूल की यात्राएं हो सकती हैं। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा। शत्रु की किसी गतिविधि के कारण आज आपको नुकसान हो सकता है। प्रेम संबंधों में कड़वाहट पैदा हो सकती है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: धूमिल
उपाय: काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

धनु राशि
आज किसी अज्ञात स्रोत से आपको पैसा मिल सकता है। प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप यात्रा का पूर्ण सुख प्राप्त कर सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र के हिसाब से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला
उपाय: शरीर पर तांबा या सोना धारण करें।

ये भी पढ़ें:  वीर बाल दिवस पर सिरमौर पहुंचे सांसद डॉ. सिकंदर, दशमेश गुरुद्वारा नाहन में बच्चों को किया सम्मानित

मकर राशि
हृदय संबंधी बीमारियों से परेशानी हो सकती है। आज आप उधार चुकाने में सक्षम होंगे। कुछ लंबी यात्राएं हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के आज आपको अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद
उपाय: काला या सफेद वस्त्र में लोहे की पांच कील या चुना लपेटकर चलते पानी में विसर्जित करें।

कुंभ राशि
आज आपका ऊर्जा का स्तर बढ़-चढ़कर रहेगा। मुंह और पेट संबंधित रोग उत्पन्न हो सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप कई लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। यात्रा का योग बना रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

मीन राशि
आज आप किसी पुरानी समस्या से बाहर निकल सकते हैं। आज कोई आपकी मदद कर सकता है। नौकरी और व्यवसाय में आज आपको फायदा होगा। हालांकि शत्रु पक्ष छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल
उपाय: आज काले कुत्ते की सेवा करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More