HomeHimachalHamirpurअफवाहों और भ्रांतियों पर न करें विश्वास, जिला हमीरपुर में रसोई गैस...

अफवाहों और भ्रांतियों पर न करें विश्वास, जिला हमीरपुर में रसोई गैस की कोई कमी नहीं

जिला हमीरपुर में 10 गैस एजेंसियां हैं। इनमें 4536 सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त जिला में पेट्रोल 4,41,814 लीटर और डीजल 4,75,854 लीटर का स्टॉक उपलब्ध है, जो जिला की खपत के अनुसार पर्याप्त है।

हमीरपुर : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक शिव राम ने बताया कि जिला हमीरपुर में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने रसोई गैस की कमी की सभी अफवाहों, शंकाओं और भ्रांतियों को पूरी तरह निराधार बताया और आम लोगों से इन पर विश्वास न करने की अपील की है। जिला नियंत्रक ने सभी उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया है कि जिला में गैस सिलेंडरों व पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति प्राप्त हो रही है और जिला में इनका पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि जिला हमीरपुर में 10 गैस एजेंसियां हैं। इनमें 4536 सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त जिला में पेट्रोल 4,41,814 लीटर और डीजल 4,75,854 लीटर का स्टॉक उपलब्ध है, जो जिला की खपत के अनुसार पर्याप्त है। जिला में गैस सिलेंडरों व पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति सुचारू रूप से की जा रही है। जिसके बाधित होने की कोई आशंका नहीं है।

ये भी पढ़ें:  HRTC की बस में मृत मिला यात्री, पूरी रात पड़ा रहा बस के भीतर

उन्होंने बताया कि गैस सिलेंडरों की जमाखोरी एवं कालाबाजारी रोकने के लिए पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 25 दिनों की इंटर बुकिंग सुविधा शुरू की है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को मांग के अनुसार गैस सिलेंडरों की आपूर्ति हो सके। जमाखोरी व कालाबाजारी को रोकने के लिए विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है और व्यापारिक संस्थानों में घरेलु गैस सिलेंडरों का प्रयोग किए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

जिला नियंत्रक ने सभी उपभोक्ताओं से संयम बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि विभाग उपभोक्ताओं को मांग के अनुसार गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें:  भारतीय सेना में भर्ती का सुनहरा मौका, इन 4 जिलों के लिए शुरू हुई ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More