Home Rashifal राशिफल 18 मार्च 2026: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन,...

राशिफल 18 मार्च 2026: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जानें आज का शुभ मुहूर्त और पंचांग

आज का पंचांग | 18 मार्च 2026 तिथि: चतुर्दशी नक्षत्र: पूर्वाभाद्रपद करण: शकुन पक्ष: कृष्ण योग: शुभ वार: बुधवार

0

आज का पंचांग | 18 मार्च 2026
तिथि: चतुर्दशी
नक्षत्र: पूर्वाभाद्रपद
करण: शकुन
पक्ष: कृष्ण
योग: शुभ
वार: बुधवार
आज का शुभ मुहूर्त: 06:28am-09:28am
राहुकाल: 12:29pm-01:59pm
अभिजीत मुहूर्त: 11:05am-12:30pm
दिशाशूल: उत्तर

मेष राशि
बीते कुछ दिनों में जो अपने धन इन्वेस्ट किया था, उसे आज अच्छा-खासा फायदा आपको मिल सकता है। दूर-दराज से कोई अच्छी खबर आपको प्राप्त हो सकती है। प्रेम प्रसंग में आज आपको धोखा मिल सकता है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: पारिवारिक सुख के लिए नहाने के पानी में कुशा डालें।

वृष राशि
बेहतर जिंदगी के लिए आप अपने व्यक्तित्व और कार्यक्षेत्र पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र पर आज आपकी लापरवाही के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी चीज के गुम होने की आशंका रहेगी। शाम के समय आपका स्वभाव क्रोधी व ईर्ष्यालु हो सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: गरीबों में आज सफेद रंग की चीजों का दान करें।

मिथुन राशि
आज आपका खराब रवैया दोस्तों में परेशानी का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य के ऊपर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कार्यक्षेत्र में आज आप लापरवाही कर सकते हैं। आर्थिक नुकसान होने की संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में हालात बेहतर होंगे।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: पीला
उपाय: अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाने के लिए पीले रंग के रुमाल का प्रयोग करें।

ये भी पढ़ें:  CM सुक्खू ने श्री राधाकृष्ण मंदिर में टेका माथा, बोले- गीता के कर्मयोग की भावना से जनसेवा में जुटी है सरकार

कर्क राशि
आज आप में चुस्ती-फुर्ती देखी जा सकती है। आज आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से तंदुरुस्त रहेगा। दोस्तों की वजह से आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। कार्यक्षेत्र पर सावधानी बरतें। पारिवारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी पारिवारिक बदलाव करने से पहले अपने से बड़ों की राय अवश्य लें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: चेरी
उपाय: कच्ची हल्दी की गांठ या पीपल के पत्ते सोते समय अपने तकिए के नीचे रख दें।

सिंह राशि
खानपान पर संयम बरतें। सेहत के विषय में ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कुछ अनचाहे मेहमान घर पर आ सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप घर के कामों में फंसे रह सकते हैं। घर पर किसी शुभ कृत्य का आयोजन हो सकता है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: सफेद रंग की चीजों का दान करें।

कन्या राशि
कुछ ऐसी घटनाएं मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं, जिनको टालना मुमकिन न हो। आज कोई अप्रिय घटना मानसिक शांति को भंग कर सकती है। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र से धन लाभ होने की संभावना रहेगी। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। आज घूमने का प्लान बना सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: धूमिल
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: इन राशि के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

तुला राशि
आज शरीर के किसी अंग में दर्द हो सकता है। आज शारीरिक मेहनत हो सकती है। आज सुरक्षित परियोजनाओं में निवेश करें। व्यावसायिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज किसी अपंग व्यक्ति की मदद करें।

वृश्चिक राशि
आज का अधिकतर समय आप अपने दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। आज आप कुछ पुराने और परिचित लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में सावधान रहें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: सफेद
उपाय: आज स्त्रियों को सफेद वस्त्र दान करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।

धनु राशि
आज आप महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय तनावग्रस्त रह सकते हैं। किसी चीज में निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज कोई आपको अच्छी सलाह दे सकता है। आत्मविश्वास में कमी न होने दें। धन लाभ होने की पूर्ण संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सतनाजा दान करें।

मकर राशि
आज आप किसी पर क्रोध कर सकते हैं। स्वभाव कुछ हद तक क्रोधी एवं चिड़चिड़ा हो सकता है। घर की परेशानियों के चलते कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप फालतू में किसी से न उलझें। कामकाज को बेहतर बनाने के लिए उस पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: भूरा
उपाय: आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए मां सरस्वती की उपासना करें।

ये भी पढ़ें:  एकादशी पर भूर्षिंग महादेव मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश, 51 फीट ऊंची शिव प्रतिमा बनी आकर्षण

कुंभ राशि
आज आप घूमने और खाने-पीने की चीजों पर जरूरत से ज्यादा खर्च कर सकते हैं। आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक झमेले उत्पन्न हो सकते हैं। शत्रु की गतिविधि के कारण आज आपको नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गोल्डन
उपाय: तांबे या सोने से बनी चीजें धारण करें।

मीन राशि
हृदय संबंधी बीमारियों से परेशानी हो सकती है। आज आप उधार चुकाने में सक्षम होंगे। कुछ लंबी यात्राएं हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के आज आपको अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद
उपाय: काले या सफेद वस्त्र में लोहे की पांच कील या चुना लपेटकर चलते पानी में विसर्जित करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356