Home Rashifal राशिफल 27 मार्च 2026: सभी 12 राशियों का हाल और जानें अपना...

राशिफल 27 मार्च 2026: सभी 12 राशियों का हाल और जानें अपना गुड लक, पंचांग और शुभ मुहूर्त

आज का पंचांग | 27 मार्च 2026 तिथि: नवमी 10:09AM नक्षत्र: पुनर्वसु करण: कौलव पक्ष: शुक्ल योग: अतिगंड वार: शुक्रवार

0

आज का पंचांग | 27 मार्च 2026
तिथि: नवमी 10:09AM
नक्षत्र: पुनर्वसु
करण: कौलव
पक्ष: शुक्ल
योग: अतिगंड
वार: शुक्रवार
आज का शुभ मुहूर्त: 06:17AM-10:54AM
राहुकाल: 10:54AM-12:26PM
अभिजीत मुहूर्त: 12:02PM-12:51PM
दिशाशूल: पश्चिम

मेष राशि
आज आप अपनी मर्जी से कार्य कर सकते हैं। शाम के समय आप कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। मानसिक शांति के लिए आज आप किसी मंदिर, मस्जिद एवं गुरुद्वारे की यात्रा कर सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय से धन आगमन की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सफेद
उपाय: कुल देवी-देवता की पूजा करें।

वृष राशि
आज आपका स्वभाव ईर्ष्यालु हो सकता है। चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप किसी विवाद में फंस सकते हैं। यात्राओं के विषय में सोच-समझकर यात्रा करें। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। अकस्मात धन प्राप्ति के योग बने रहेंगे।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: पीला
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

मिथुन राशि
आज आप अपनी बीमारी से निजात पाने में कामयाब होंगे। व्यापार के विषय में अचानक समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। किसी को पैसा देने में दिक्कत आ सकती है। व्यर्थ की यात्राओं और भागदौड़ से सावधान रहें। चोट लगने का खतरा रहेगा।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: बादामी
उपाय: खाने में केसर का प्रयोग करें।

ये भी पढ़ें:  19 मार्च से सजेगा श्री महामाया बाला सुंदरी चैत्र नवरात्र मेला, डीसी ने तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए ये निर्देश

कर्क राशि
आज का अधिकतर समय आप अपने दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। आज आप कुछ पुराने और परिचित लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में सावधान रहें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: सफेद
उपाय: आज स्त्रियों को सफेद वस्त्र दान करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।

सिंह राशि
आज जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। धन खर्च होने की संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। अज्ञात स्रोतों से आज धन प्राप्त हो सकता है। आज आप किसी को भावनात्मक तरीके से आघात कर सकते हैं।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: सफेद
उपाय: घर से बाहर निकलते समय सफेद कपड़े ही पहनें।

कन्या राशि
मानसिक शांति के लिए आज आप दान-पुण्य कर सकते हैं। इच्छा शक्ति के कारण आज आप शुभ भावनात्मक रूप से मानसिक तनावग्रस्त रह सकते हैं। आज कोई भी निर्णय जल्दबाजी से न लें। घर की जरूरत पर आज धन खर्च हो सकता है। खर्च नियंत्रण से बाहर होंगे।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: काफी
उपाय: इमली के पेड़ को जल से सींचें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल 2 फरवरी 2026: सेहत, पैसा और रिश्तों पर कैसा रहेगा असर, मेष से मीन तक जानें हाल

तुला राशि
पेचीदा हालत में फंसने पर घबराएं नहीं। आज होश से काम लेने की जरूरत पड़ेगी। यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। आज खाने-पीने की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता होगी। न चाहते हुए भी धन खर्च होने की संभावना रहेगी। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में आज आप लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: काला
उपाय: गुड़ एवं मसूर की दाल का दान करें।

वृश्चिक राशि
स्वास्थ्य संबंधित परेशानी उत्पन्न हो सकती है। जरूरत से ज्यादा आज धन खर्च हो सकता है। किसी कार्य विशेष को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। व्यर्थ में झगड़ा होने की भी संभावना रहेगी। हालांकि प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: केसरी
उपाय: अपने इष्ट देवता की आराधना करें।

धनु राशि
सोच को सकारात्मक रखें। आज किसी सट्टेबाजी से मुनाफा हो सकता है। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। आज आप किसी से बहसबाजी कर सकते हैं। किसी से आर्थिक मदद मांगनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र पर ध्यानपूर्वक कार्य करें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: चेरी
उपाय: आज पार्वती मंगल स्रोत का पाठ करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल 23 जनवरी 2026: क्या कहती है आपकी ग्रह चाल, क्लिक पर पंचांग और शुभ मुहूर्त भी जानें

मकर राशि
मानसिक तनाव को दूर करने का उपाय करें। भाई-बहनों में से आज कोई पैसे उधार मांग सकता है। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। आज आप लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। आर्थिक हालातों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज साधु-संतों की सेवा करें।

कुंभ राशि
लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। आज आप किसी खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं। आज आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़-चढ़कर रहेगा। यात्रा का योग बना रहेगा। किसी कार्य को लेकर की गई यात्रा आज शुभ फलदायिनी रहेगी।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: हरा
उपाय: अपनी जेब में हरे रंग के रुमाल का प्रयोग करें।

मीन राशि
स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज आप अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। व्यवसाय की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। दांपत्य जीवन में भी मनमुटाव रह सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: केसरिया
उपाय: आज तांबे का सिक्का चलते पानी में विसर्जित करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356