Home Rashifal राशिफल 28 मार्च 2026: सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा ग्रहों का...

राशिफल 28 मार्च 2026: सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा ग्रहों का असर, जानें गुड लक, शुभ मुहूर्त और पंचांग

आज का पंचांग | 28 मार्च 2026 तिथि: दशमी 08:48AM नक्षत्र: पुष्य करण: गर पक्ष: शुक्ल योग: सुकर्मा वार: शनिवार

0

आज का पंचांग | 28 मार्च 2026
तिथि: दशमी 08:48AM
नक्षत्र: पुष्य
करण: गर
पक्ष: शुक्ल
योग: सुकर्मा
वार: शनिवार
आज के शुभ मुहूर्त:
07:48AM-09:21AM
12:26PM-05:03PM
राहुकाल: 09:21AM-10:53AM
अभिजीत मुहूर्त: 12:01PM-12:50PM
दिशाशूल: पूर्व

मेष राशि
आज अपनी इच्छाओं पर अंकुश रखें। आज आपका खराब रवैया दूसरों को भ्रमित कर सकता है। आज आपको अपनी बात मनवाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यापार से धन आगमन होगा। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। पेट और सिर से संबंधित रोग आपको घेरे रह सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: फिरोजी
उपाय: आज कुछ बादाम चलते पानी में विसर्जित करें।

वृष राशि
व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन और गुस्से की मात्रा अधिक हो सकती है। आज आप व्यर्थ में राई का पहाड़ बना सकते हैं। शाम के समय धन लाभ होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: लाल
उपाय: कच्ची हल्दी का दान करें।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। आज घर के सदस्यों के साथ आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। अपनी दीवानगी पर संयम बनाए रखें। प्रेम संबंधों में झगड़ा हो सकता है। धन खर्च होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: आज चांदी को धारण करना अत्यधिक शुभ रहेगा।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल 17 जनवरी 2026: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, पंचांग शुभ मुहूर्त और उपाय भी जानें

कर्क राशि
आज किसी अज्ञात स्रोत से आपको पैसा मिल सकता है। प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप यात्रा का पूर्ण सुख प्राप्त कर सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र के हिसाब से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला
उपाय: शरीर पर तांबा या सोना धारण करें।

सिंह राशि
इच्छा शक्ति की कमी के कारण आज आप भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फंस सकते हैं। आज कोई आपका इस्तेमाल कर सकता है। मां-बाप को विश्वास में लेने का सही समय रहेगा। लंबे वक्त से चल रहे झगड़े को आज आप निपटा सकते हैं। आज आपको अकस्मात धन की जरूरत पड़ सकती है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: लाल
उपाय: एक पानी वाला नारियल और सात बादाम किसी मंदिर में दान कर दें।

कन्या राशि
आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई लापरवाही आज आपको महंगी साबित पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। घरेलू मामलों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गेहुआ
उपाय: काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

ये भी पढ़ें:  न केवल रेशम, यहां पतंग की डोर भी जोड़ती है भाई-बहन का पवित्र रिश्ता, रियासत काल से चली आ रही परंपरा

तुला राशि
आज आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। शाम के समय आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। यात्राओं के विषय में थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। अध्यात्म की ओर जुड़ने का प्रयास करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज नहाने के पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें।

वृश्चिक राशि
आज आप घूमने और खाने-पीने की चीजों पर जरूरत से ज्यादा खर्च कर सकते हैं। आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक झमेले उत्पन्न हो सकते हैं। शत्रु की गतिविधि के कारण आज आपको नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गोल्डन
उपाय: तांबे या सोने से बनी चीजें धारण करें।

धनु राशि
आज समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। कामकाज करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। यात्रा का योग बना हुआ है। पढ़ाई करने वाले बच्चे अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: क्रीमी सफेद
उपाय: मां श्री दुर्गा की उपासना करें।

ये भी पढ़ें:  मां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालु ने भेंट किया 25 तोले सोने का मुकुट-टीका, मन्नत पूरी होने पर नतमस्तक हुआ परिवार

मकर राशि
आज आपका आत्मविश्वास बढ़-चढ़कर रहेगा। आज आप परेशानियों को दरकिनार करेंगे। शाम के समय धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आपसे कोई सलाह ले सकता है। आज आप किसी दोस्त या प्रेमिका के साथ बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद
उपाय: लक्ष्मी नारायण मंदिर में पीले रंग की चीजों का दान करें।

कुंभ राशि
आज आप किसी तंत्र-मंत्र का प्रयोग कर सकते हैं। आज किसी से उतना ही वादा करें जितना आप निभा सकें। प्रेम संबंधों में खटास उत्पन्न हो सकती है। नशों की लत से दूर रहें। अपने कार्यक्षेत्र और व्यावसायिक स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास करें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: नीला
उपाय: आज शुद्ध देसी घी और कपूर का दान मंदिर में करें।

मीन राशि
काम का दबाव और घरेलू मतभेद मानसिक शांति को भंग कर सकते हैं। आज स्टॉक मार्केट और म्युचुअल फंड में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। शाम के समय आप बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल बना रहेगा।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज तोते को हरी मिर्च खिलाएं।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356