आज का पंचांग | 9 अप्रैल 2026
तिथि: सप्तमी
नक्षत्र: पूर्वाआषाढ़ा
करण: विष्टि
पक्ष: कृष्ण
योग: परिध
वार: गुरुवार
आज का शुभ मुहूर्त: 10:47am-03:33pm
राहुकाल: 01:57 pm-03:33pm
अभिजीत मुहूर्त: 11:57am-12:48pm
दिशाशूल: दक्षिण
मेष राशि
आज आप अपनी बीमारी से निजात पाने में कामयाब होंगे। व्यापार के विषय में अचानक समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। किसी को पैसा देने में दिक्कत आ सकती है। व्यर्थ की यात्राओं और भागदौड़ से सावधान रहें। चोट लगने का खतरा रहेगा।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: बादामी
उपाय: खाने में केसर का प्रयोग करें।
वृष राशि
आज यार-दोस्तों के साथ पार्टी में आप खूब पैसे खर्च कर सकते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज न सिर्फ अजनबियों से, बल्कि दोस्तों से भी सावधान रहने की जरूरत है। सावधान रहें, क्योंकि प्यार में पड़ना आज आपके लिए कठिनाइयां खड़ी कर सकता है। करिअर से जुड़े फैसले खुद करें, बाद में इसका लाभ मिलेगा। वकील के पास जाकर कानूनी सलाह लेने के लिए आज अच्छा दिन है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: भगवा
उपाय: एक पानी वाला नारियल सिर के ऊपर से घुमाकर चलते पानी में विसर्जित करें।
मिथुन राशि
बेहतर जिंदगी के लिए आप अपने व्यक्तित्व और कार्यक्षेत्र पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र पर आज आपकी लापरवाही के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी चीज के गुम होने की आशंका रहेगी। शाम के समय आपका स्वभाव क्रोधी और ईर्ष्यालु हो सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: गरीबों में आज सफेद रंग की चीजों का दान करें।
कर्क राशि
आज अपने खराब मूड को शादीशुदा जिंदगी में तनाव का कारण न बनने दें। माता-पिता की मदद से आज आप आर्थिक संकट से बाहर निकल सकते हैं। काम के सिलसिले में यात्राएं हो सकती हैं। प्रेम प्रसंग के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप किसी से आर्थिक मदद की मांग कर सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: काला
उपाय: आज शनि की उपासना करें।
सिंह राशि
आज आप बेहतर स्वास्थ्य का आनंद प्राप्त करेंगे। धन आगमन की संभावना रहेगी। किसी कार्य विशेष के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। सामाजिक मेलजोल बना रहेगा। मान-सम्मान में इजाफा होगा। आज आप कई आर्थिक परेशानियों से बाहर निकल पाएंगे।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज आप तुलसी के पौधे के पास देसी घी का दीया जलाएं।
कन्या राशि
आज आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। परिवार के किसी सदस्य की बीमारी पर धन खर्च हो सकता है। व्यर्थ और बेफिजूल की यात्राएं हो सकती हैं। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा। शत्रु की किसी गतिविधि के कारण आज आपको नुकसान हो सकता है। प्रेम संबंधों में कड़वाहट पैदा हो सकती है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: धूमिल
उपाय: काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
तुला राशि
अपने उत्साह को काबू में रखें। आज आपका कोई सपना हकीकत में बदल सकता है। धन लाभ होने की पूर्ण संभावना रहेगी। आज आप किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं। यात्राओं का योग बना रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सफेद
उपाय: किसी भी बुजुर्ग व्यक्ति का आशीर्वाद लें।
वृश्चिक राशि
आज अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। मेहनत करने के बाद भी आज आपको थोड़ा निराश रहना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। चोट आदि का भय बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: क्रीम
उपाय: आज किसी अपंग की सहायता करें।
धनु राशि
लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। आज आप किसी खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। यात्रा का योग बना रहेगा। किसी कार्य के लिए की गई यात्रा शुभ फलदायी रहेगी।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: हरा
उपाय: काले रंग की चीजों का दान करें।
मकर राशि
आज कोई आपसे धन की मांग कर सकता है। मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज आप अपने प्रिय को नाराज कर सकते हैं। कामकाज पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। आज आप अपने कार्यक्षेत्र से जल्दी निकलने का प्रयास कर सकते हैं। शाम के समय मित्रों के साथ बाहर पार्टी कर सकते हैं।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: क्रीमी
उपाय: आज अपनी पत्नी या प्रेमिका को गिफ्ट दें।
कुंभ राशि
आज मौज-मस्ती वाली यात्राएं हो सकती हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आज आपको प्रचुर मात्रा में धन लाभ हो सकता है। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक मेलजोल बना रहेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: चारपाई के पाए में तांबे की कील गाड़ने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मीन राशि
सेहत के विषय में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। सोच-समझकर आज निवेश करें। आज आपकी किसी से बेवजह बहस हो सकती है। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यवसाय में धन लाभ होने की संभावना रहेगी। दोस्तों के साथ आज आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज मिट्टी के बर्तन में किसी कुत्ते को दूध पिलाएं।