आज का राशिफल 23 जनवरी 2026: क्या कहती है आपकी ग्रह चाल, क्लिक पर पंचांग और शुभ मुहूर्त भी जानें

आज का पंचांग | 23 जनवरी 2026 तिथि: पंचमी नक्षत्र: पूर्वा भाद्रपद करण: बव पक्ष: शुक्ल योग: परिध वार: शुक्रवार

0

आज का पंचांग | 23 जनवरी 2026
तिथि: पंचमी
नक्षत्र: पूर्वा भाद्रपद
करण: बव
पक्ष: शुक्ल
योग: परिध
वार: शुक्रवार
आज का शुभ मुहूर्त: 07:18am-11:14am
राहुकाल: 11:14am-12:32pm
अभिजीत मुहूर्त: 12:11pm-12:53pm
दिशाशूल: पश्चिम

मेष राशि
आपकी शाम कई जज्बातों से घिरी रहेगी और इसलिए तनाव भी दे सकती है। लेकिन ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आपकी खुशी आपकी निराशाओं के मुकाबले आपको ज्यादा आनंद देगी। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक्त में आप फिर पा सकें। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। आपके प्रिय या जीवनसाथी का फोन आपका दिन बना देगा। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: बैंगनी
उपाय: काले रंग की चीजों का दान करें।

वृष राशि
आज आप किसी पुरानी समस्या से बाहर निकल सकते हैं। आज कोई आपकी मदद कर सकता है। नौकरी और व्यवसाय में आज आपको फायदा होगा। हालांकि, शत्रु पक्ष छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: किसी कार्य विशेष के लिए अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो मुंह में जीरा डालकर घर से बाहर निकलें।

मिथुन राशि
आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ खींचेगा। सट्टेबाजी से फायदा हो सकता है। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। बहादुरी भरे कदम और फैसले आपको अनुकूल पुरस्कार देंगे। आज सोच-समझकर कदम बढाने की जरूरत है, जहां दिल की बजाय दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: लाल
उपाय: स्फटिक की माला का दान करें।

कर्क राशि
लंबी यात्रा के लिहाज से आपने सेहत और ऊर्जा स्तर में जो सुधार किए हैं, वे काफी फायदेमंद रहेंगे। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप थकान के चंगुल में फंसने से बचे रहेंगे। प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ पहुंचाएंगे। पारिवारिक सदस्यों से मतभेद खत्म कर आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति आसानी से कर सकते हैं। इस राशि के बच्चे आज खेलकूद में दिन बिता सकते हैं, ऐसे में माता-पिता को उन पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि चोट लगने की संभावना है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: लाल
उपाय: लाल वस्त्र में दो मुट्ठी मसूर की दाल बांधकर किसी भिखारी को दान करें।

ये भी पढ़ें:  बैशाख संक्रांति पर श्री रेणुकाजी तीर्थ में हवन यज्ञ, मंदिरों में जुटे भारी श्रद्धालु

सिंह राशि
शाम का वक्त अपने जीवनसाथी के साथ किसी फिल्म, थिएटर या रेस्टोरेंट में बिताना आपको सुकून देगा और आपका मन तरोताजा रखेगा। आपकी कोई पुरानी बीमारी आज आपको परेशान कर सकती है, जिसकी वजह से आपको अस्पताल भी जाना पड़ सकता है और आपका काफी धन भी खर्च हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों को काबू में रखने और उनकी न सुनने की प्रवृत्ति की वजह से बेवजह वाद-विवाद हो सकता है और आपको आलोचना का सामना भी करना पड़ सकता है। प्यार-मोहब्बत की नजरिए से बेहतरीन दिन है। आपकी बातें आज आपके करीबियों को समझ नहीं आएंगी, जिसकी वजह से आप परेशानी महसूस करेंगे।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: पीला
उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

कन्या राशि
आशावादी बनें और उजले पक्ष को देखें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं और आशाओं के लिए नए दरवाजे खोलेंगी। अगर आपने अपने घर के किसी सदस्य से उधार लिया था तो उसे आज लौटा दें, नहीं तो वह आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकता है। जरूरत के वक्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज फायदा हो सकता है, बशर्ते आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन और उत्साह दिखाएं। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से खास तोहफा मिल सकता है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: केसरी
उपाय: आज घर से बाहर निकलते समय तिल के तेल का दीपक जलाएं।

ये भी पढ़ें:  राशिफल: आज इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य, किसे मिलेगा धोखा, मेष से मीन तक जानें अपनी राशि का हाल

तुला राशि
आज आप मौज-मस्ती भरी यात्राएं कर सकते हैं। धन खर्च होने की संभावना रहेगी। यात्रा करते समय लापरवाही न बरतें। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र से आज आप छुट्टी कर सकते हैं। घर की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: काला
उपाय: यदि आप किसी कार्य विशेष के लिए यात्रा कर रहे हैं तो पैरों में काले रंग के जूते पहनें।

वृश्चिक राशि
आज शारीरिक कष्ट रह सकता है। व्यर्थ में झगड़ा हो सकता है। आज आपको अपनी बात मनवाने में बहुत दिक्कत हो सकती है। स्थितियां आज आपके नियंत्रण में नहीं रहेंगी। मानसिक शांति के लिए आप किसी मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे में जा सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: काला
उपाय: काले रंग की चीजों का दान करें।

धनु राशि
पेचीदा हालत में फंसने पर घबराएं नहीं। आज होश से काम लेने की जरूरत पडेगी। यात्राएं करनी पड सकती हैं। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। आज खाने-पीने की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता होगी। न चाहते हुए भी धन खर्च होने की संभावना रहेगी। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में आज आप लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: काला
उपाय: गुड और मसूर की दाल का दान करें।

मकर राशि
आपको जल्द से जल्द अपने जज्बातों को काबू में करने और डर से आजादी पाने की जरूरत है, क्योंकि ये आपकी सेहत पर खराब असर डाल सकते हैं और अच्छी सेहत का मजा लेने से आपको वंचित कर सकते हैं। जिन लोगों ने अतीत में अपना धन निवेश किया था, आज उस धन से लाभ होने की संभावना बन रही है। आप माता-पिता को खुश करने में कठिनाई महसूस करेंगे। उन्हें समझने और उनके नजरिए से चीजों को देखने की कोशिश करें, आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। उन्हें आपकी परवाह, स्नेह और समय की आवश्यकता है। निर्णय लेते समय अपने अहम को बीच में न आने दें और अपने कनिष्ठ सहकर्मियों की बात पर गौर करें। आज खाली वक्त किसी बेकार के काम में खराब हो सकता है। मुश्किल हालात से उबरने में आपके जीवनसाथी की तरफ से ज्यादा सहयोग नहीं मिल पाएगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हरा
उपाय: घर पर लाल गुलाब के पौधे लगाएं।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 31 दिसंबर 2025, जानें आज का शुभ मुहूर्त और पंचांग

कुंभ राशि
आप आज ऊर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण करेंगे। जिन लोगों ने जमीन खरीदी थी और अब उसे बेचना चाहते हैं, उन्हें आज कोई अच्छा खरीदार मिल सकता है और जमीन बेचकर अच्छा धन लाभ हो सकता है। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज्यादा ऊंचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक न आएं तो निराश न हों। आपकी संप्रेषण यानी कम्युनिकेशन की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: लाल
उपाय: घर की दहलीज को जल से साफ करें।

मीन राशि
अपने खराब मूड को शादीशुदा जिंदगी में तनाव का कारण न बनने दें। इससे बचने की कोशिश करें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ कारोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। दोस्त और घर वाले आपको प्यार और सहयोग देंगे। अपने प्रिय को समझने की कोशिश करें, नहीं तो मुश्किल में फंस सकते हैं। कारोबारी जितना हो सके अपने कारोबार से जुड़ी बातें किसी से साझा न करें, वरना आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: मेहरून
उपाय: लाल रंग की बोतल में पानी भरकर धूप में रखें और बाद में उस पानी का सेवन करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356