HomeHimachalSirmaurबरसात से टूटे गुरुद्वारा साहिब के प्रवेशद्वार के जीर्णोद्धार कार्य का सोलंकी...

बरसात से टूटे गुरुद्वारा साहिब के प्रवेशद्वार के जीर्णोद्धार कार्य का सोलंकी ने किया शुभारंभ

इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान अमृत सिंह शाह और अन्य सदस्यों ने विधायक अजय सोलंकी को सिरोपा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही विधायक के साथ आए अन्य गणमान्य व्यक्तियों को भी कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया।

नाहन : ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री दशमेश अस्थान नाहन के मुख्य प्रवेशद्वार के जीर्णोद्धार कार्य का विधायक अजय सोलंकी ने गत शाम शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक ने गेंती मार कर इसके निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने दरबार साहिब में माथा भी टेका।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान अमृत सिंह शाह और अन्य सदस्यों ने विधायक अजय सोलंकी को सिरोपा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही विधायक के साथ आए अन्य गणमान्य व्यक्तियों को भी कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि गुरुद्वारा श्री दशमेश अस्थान नाहन एक महत्वपूर्ण धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल है। उन्होंने कहा कि हाल ही में बरसात के कारण गुरूद्वारा साहिब का मुख्य प्रवेशद्वार टूट गया था। यह गेट अब नए और बेहतर तरीके से बनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड-हिमाचल की सीमा पर यहां स्थापित हुआ वॉच टावर, जानें क्या है इसका खास मकसद

इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब के प्रधान अमृत सिंह शाह, कांग्रेस प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर, रोड़ सेफ्टी क्लब के प्रधान नरेंद्र तोमर व अनिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More