Home Rashifal आज का राशिफल: खुलेंगे किस्मत के ताले! जानें धन-लाभ और सेहत पर...

आज का राशिफल: खुलेंगे किस्मत के ताले! जानें धन-लाभ और सेहत पर क्या रहेगा ग्रहों का असर

आज 20 अक्टूबर, दिन सोमवार... धन लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कुछ जातकों को यात्रा और खर्चीले मूड का सामना करना पड़ सकता है। सेहत के मोर्चे पर हृदय संबंधी परेशानियां और शरीर के अंगों में दर्द परेशान कर सकता है। घर की जरूरतों पर ध्यान देना और नशे से दूर रहना आवश्यक है।

0

आज 20 अक्टूबर, दिन सोमवार… धन लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कुछ जातकों को यात्रा और खर्चीले मूड का सामना करना पड़ सकता है। सेहत के मोर्चे पर हृदय संबंधी परेशानियां और शरीर के अंगों में दर्द परेशान कर सकता है। घर की जरूरतों पर ध्यान देना और नशे से दूर रहना आवश्यक है।

• आज का शुभ मुहूर्त: 06:27am-07:52am
01:29pm-05:52pm
• राहु काल: 07:52am-09:16am
• अभिजीत मुहूर्त: 11:42am-12:27pm
• दिशाशूल: पूर्व

मेष राशि
आज आप घूमने-फिरने और पैसे खर्च करने के मूड में हो सकते हैं। आज आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र विकसित होगा। शाम के समय थोड़े तनावग्रस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य के बारे में सचेत रहें।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: सफेद

वृष राशि
कार्यक्षेत्र में आज आपके विचारों को जबरदस्ती दबाया जा सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। आपको लोगों को समझने में दिक्कत हो सकती है। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: हल्का पीला

मिथुन राशि
आज आपको हृदय संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। यात्राएं थका देने वाली रहेंगी। आज आपको मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र पर नुकसान होने की संभावना रहेगी। आज बनते कार्यों में अड़चनें उत्पन्न हो सकती हैं। शत्रु छवि बिगाड़ने का प्रयास करेंगे।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: काफी

ये भी पढ़ें:  राशिफल 16 फरवरी 2026: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, क्लिक पर जानें आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त

कर्क राशि
खुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएं। मानसिक शांति के लिए आपकी खाली बैठने की आदत खतरनाक साबित हो सकती है। प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में इजाफा होगा। दूसरों को राजी करने की आपकी प्रतिभा आपको काफी फायदा पहुंचाएगी। छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: हल्का लाल

सिंह राशि
आज आप किसी पुरानी मुसीबत से बाहर निकल पाएंगे। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप काफी खुश मिजाज रहेंगे। नौकरी और व्यवसाय में धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप दूरदराज की यात्रा भी कर सकते हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सिल्वर

कन्या राशि
आज घरेलू जिंदगी पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। शरीर के किसी अंग में दर्द रह सकता है। तनाव से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक मतभेद सुलझाने का अच्छा अवसर है। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद

ये भी पढ़ें:  शिव-काली मंदिर चबाहां में विराजमान हुए शिवरूपी शिरगुल महाराज, विधायक अजय सोलंकी ने की स्थापना

तुला राशि
आज आपके घर पर कोई मेहमान आ सकता है। घर की जरूरतों पर धन खर्च होने की संभावना रहेगी। कोई कर्जदार पैसे की मांग कर सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गुलाबी

वृश्चिक राशि
आज आप किसी पुराने साथी से मुलाकात कर सकते हैं। कुछ उद्योगपतियों को आज धन लाभ होने की संभावना रहेगी। धन से जुड़े मसले आज हल हो सकते हैं। क्रय-विक्रय के मामले आज सामने आएंगे। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: नारंगी

धनु राशि
आज आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ा-चढ़ा रहेगा। आज आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई अहम कदम उठा सकते हैं। किसी की ज्योतिषीय सलाह आपको मदद पहुंचा सकती है। आज आप अपने परिवार वालों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: नारंगी

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: इनके लिए बन रहे धन लाभ के योग, व्यापार में मुनाफा! जानें कैसा रहेगा 9 दिसंबर का दिन

मकर राशि
आज अपनी इच्छाओं पर अंकुश रखें। आज आपका खराब रवैया दूसरों को भ्रमित कर सकता है। आज आपको अपनी बात मनवाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यापार से धन आगमन होगा। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। पेट और सिर संबंधित रोग आपको घेरे रह सकते हैं।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: सफेद

कुंभ राशि
आज आप अपने आपको दुरुस्त रखेंगे। अकस्मात धन लाभ हो सकता है। परिवार में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। धार्मिक भावना से आज आपका मन शांत रहेगा। घर के काम करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी, चोट लगने का खतरा रहेगा। आज नशे से दूर रहें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला

मीन राशि
आज आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। शाम के समय आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। यात्राओं के विषय में थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। अध्यात्म की ओर जुड़ने का प्रयास करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सुनहरी

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर : 94187 45356