HomeRashifalआज का राशिफल (29 जून 2026): मिथुन-कुंभ राशि वाले गुस्से पर रखें...

आज का राशिफल (29 जून 2026): मिथुन-कुंभ राशि वाले गुस्से पर रखें काबू, मीन और कन्या को मिलेगा बंपर लाभ!

आज का दिन किस राशि के लिए लेकर आया है आर्थिक लाभ, किसे बरतनी होगी सावधानी और किन लोगों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए रास्ते? पढ़ें 29 जून 2026 का दैनिक राशिफल और जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि
आज कोई डर आपको बेचैन कर सकता है। सोच को सकारात्मक रखें। पैसों की वजह से घर पर झगड़ा हो सकता है। आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। फिजूल खर्ची हो सकती है। कामकाज के प्रति लापरवाही न बरतें।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: गरीब कन्याओं को सफेद मिठाई बांटें।

वृष राशि
आज यात्रा थकान भरी रह सकती है। आज निश्चित रूप से वित्तीय हालात में सुधार आ सकता है। कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आपकी मुलाकात किसी व्यक्ति विशेष से हो सकती है। धन खर्च होने की भी संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: सफेद संगमरमर से बनी कोई भी चीज दान करें।

मिथुन राशि
रोजमर्रा की जिंदगी में आज फिर से उन्हीं चुनौतियों से दो-चार होना पड़ सकता है। आज आप किसी धार्मिक उत्सव में शिरकत कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल में अनबन रह सकती है। परिवार में किसी सदस्य की बीमारी के कारण आप परेशान रह सकते हैं। धन की जरूरत पड़ सकती है।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: हल्का काला | उपाय: आज कोई भी काम करने से पहले 11 बार शनि मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि
आज स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। मानसिक तनाव के चलते आप किसी परेशानी में फंस सकते हैं। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कर्जदार आपको परेशान कर सकते हैं। आज का अधिकतर समय आप घर पर बिता सकते हैं। तामसिक चीजों का सेवन न करें।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: हरा | उपाय: उबले हुए मूंग किसी गरीब व्यक्ति को दान करने से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: इनके लिए आज आकस्मिक धन लाभ के योग, कैसा रहने वाला है दिन, जानें अपना किस्मत कनेक्शन

सिंह राशि
आज किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में लापरवाही कर सकते हैं। हालांकि मान-सम्मान में इजाफा होगा। दूर-दराज से कोई अच्छी खबर आपको प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: लाल | उपाय: लाल रंग का तिलक लगाकर ही घर से बाहर निकलें।

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए हर लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आज आप कई लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। कई दिनों से अटका कार्य आज पूर्ण होगा। रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: गुलाबी | उपाय: घर पर जमा कूड़ा बाहर निकालें।

तुला राशि
आज तनाव के कारणों का समाधान करें। किसी करीबी से आपका झगड़ा हो सकता है। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए धैर्य से काम लें। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। यात्राओं के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज झूठी उम्मीद पर न रहें, लोग अपना किया हुआ वादा पूरा नहीं निभा पाएंगे।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: नीला | उपाय: अच्छे लोगों का सम्मान करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: खुलेंगे किस्मत के ताले! जानें धन-लाभ और सेहत पर क्या रहेगा ग्रहों का असर

वृश्चिक राशि
आज किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। पुराना कर्ज वापस मिल सकता है। धन लाभ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। अपने व्यापार को नई दिशा दे सकते हैं। मान-सम्मान में काफी इजाफा होगा। आज आप लोगों को अच्छी सलाह दे सकते हैं। किसी कार्य विशेष से यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: पीला | उपाय: आज तामसिक चीजों का सेवन न करें।

धनु राशि
आज चोट लगने का खतरा रहेगा। कामकाज करते समय सावधानी बरतें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। आज आप लोगों पर व्यर्थ का गुस्सा कर सकते हैं। अचानक धन की जरूरत पड़ सकती है। आज आप किसी को भी पैसा देने के मूड में नहीं होंगे। किसी डॉक्टर की सलाह की जरूरत पड़ सकती है। आय-व्यय चलता रहेगा। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: गोल्डन | उपाय: आज कुल देवी-देवता की पूजा गुलाब के फूलों से करें।

मकर राशि
आज आप अपने परिवार वालों के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। मौज-मस्ती वाली यात्रा रहेगी। व्यापार के विषय में ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप कई महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। किसी धार्मिक उत्सव में शिरकत कर सकते हैं। मान-सम्मान में इजाफा होगा। आज आपसे कोई आर्थिक मदद की मांग कर सकता है।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: लाल | उपाय: बेडरूम की दक्षिण दीवार पर लाल रंग का जीरो वाट का बल्ब जलाकर रखें, इससे आर्थिक स्थिति और अच्छी हो सकती है।

ये भी पढ़ें:  राशिफल: संक्रांति के दिन खुलेंगे आपकी किस्मत के दरवाजे! जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

कुंभ राशि
आज आप में क्रोध की मात्रा अधिक हो सकती है। स्वभाव चिड़चिड़ा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में चोट लगने का डर रहेगा। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आपके विचारों को जबरदस्ती दबाया जा सकता है। काम का दबाव आपकी मानसिक स्थिति को खराब कर सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: लाल | उपाय: आज लाल रंग के रुमाल का प्रयोग करें।

मीन राशि
आज आपका ऊर्जा स्तर बढ़-चढ़कर रहेगा। आज आप किसी कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं। कामकाज के लिए आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। घर पर किसी शुभ कृत्य का आयोजन हो सकता है। आज आप गरीबों में दान-पुण्य का कार्य कर सकते हैं।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: गुलाबी | उपाय: अपने ऊर्जा स्तर को और अच्छा करने के लिए सूर्य पूजा करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More