आज का राशिफल: किन्हें मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, जानें आज का शुभ मुहूर्त

आज 17 अक्टूबर 2025, दिन शुक्रवार सभी राशियों के लिए मिले-जुले संकेत दे रहा है। आपकी कार्य क्षमता की सराहना हो सकती है। रुका हुआ धन वापस मिलने की प्रबल संभावना है। आज अपनी सेहत और वित्तीय मामलों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। अनचाही यात्राओं और फिजूलखर्ची से बचें। प्रेम और सामाजिक जीवन में आज उत्साह और सकारात्मकता बनी रहेगी।

0

आज 17 अक्टूबर 2025, दिन शुक्रवार सभी राशियों के लिए मिले-जुले संकेत दे रहा है। आपकी कार्य क्षमता की सराहना हो सकती है। रुका हुआ धन वापस मिलने की प्रबल संभावना है। आज अपनी सेहत और वित्तीय मामलों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। अनचाही यात्राओं और फिजूलखर्ची से बचें। प्रेम और सामाजिक जीवन में आज उत्साह और सकारात्मकता बनी रहेगी।

• आज का शुभ मुहूर्त: 06:25am-10:50am
• राहु काल: 10:40am-12:05pm
• अभिजीत मुहूर्त: 11:43am-12:28pm
• दिशा शूल-पश्चिम

मेष राशि
आज आपके कार्यों की सराहना हो सकती है। धन की बचत को लेकर घर का कोई वरिष्ठ सदस्य आज आपको सीख दे सकता है। आज के दिन आप फिजूलखर्ची कर सकते हैं। कोई आपसे आर्थिक मदद की मांग कर सकता है। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन आपके लिए हद से ज्यादा अच्छा रहेगा। शाम के समय आपसे मिलने कोई अहम शख्स आ सकता है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: काला

वृष राशि
आज आप किसी से भी जरूरत से ज्यादा वादा न करें। शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। आज आपके काम की आलोचना हो सकती है। कार्यक्षेत्र पर आपको जबरदस्ती दबाया जा सकता है और व्यर्थ के इल्जाम आप पर लग सकते हैं। आज आपको धोखा मिलने की पूरी संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: सफेद

ये भी पढ़ें:  ददाहू-बेचड़ का बाग समेत इन 3 सड़कों का अपग्रेडेशन कार्य मार्च 2026 तक पूरा करने के निर्देश

मिथुन राशि
आज आप बड़ी आसानी से पैसा इकट्ठा कर सकते हैं। दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना रहेगी। आज आप कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। यात्राएं सफलता दिलाएंगी। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा-चढ़ाकर रहेगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: नारंगी

कर्क राशि
आज आप महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय तनावग्रस्त रह सकते हैं। किसी चीज में निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज कोई आपको अच्छी सलाह दे सकता है। आत्मविश्वास में कमी न आने दें। धन लाभ होने की पूरी संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: हरा

सिंह राशि
नशे की लत से आज दूर रहें। पेट संबंधित रोग आज आपको घेर सकते हैं। स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहें। शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। आज जमीनी मसले हल करने के लिए अच्छा दिन है। दूर-पार से कोई अच्छी खबर आपको प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: क्रीम

कन्या राशि
आज आप अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। सेहत के विषय में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। किसी विशेष कार्य को लेकर यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गाजरी

ये भी पढ़ें:  अद्भुत चमत्कार! 28 साल बाद जब 'मां' की चौखट पर टूटा मौन, चिंतपूर्णी मंदिर में विज्ञान हुआ नतमस्तक

तुला राशि
आज आप अपनी बीमारी से निजात पाने में कामयाब होंगे। व्यापार के विषय में अचानक समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। किसी को पैसा देने में दिक्कत आ सकती है। व्यर्थ की यात्राओं और भाग-दौड़ से सावधान रहें। चोट लगने का खतरा रहेगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: काला

वृश्चिक राशि
आज आप किसी से मिलने का प्लान बना सकते हैं। पैसा खर्च होने की संभावना रहेगी। आज आप विलास की सामग्री पर धन खर्च कर सकते हैं। बच्चे धन की मांग कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज आप किसी के पचड़े में न पड़ें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: हल्का हरा

धनु राशि
शरीर के किसी अंग में आज अचानक दर्द हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। कई लोग आज आपसे मिलने आ सकते हैं। आज आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। दिन की शुरुआत में आज आप काफी व्यस्त रह सकते हैं। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल : क्या कहती है ग्रहों की चाल, मेष से मीन तक जानें अपनी राशि का हाल

मकर राशि
आज आप किसी बदनामी वाले मामले में फंस सकते हैं। अपने कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। घर पर क्लेश उत्पन्न हो सकता है। व्यर्थ में झगड़ा न करें। आज आपके स्वभाव में जिद्दीपन और चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: सिल्वर

कुंभ राशि
आज आपको पैसा चुकाने में दिक्कत हो सकती है। दिन के शुरुआती दौर में मानसिक प्रताड़ना का शिकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर लापरवाही न करें। यात्रा सावधानी पूर्वक करें। लेन-देन और वित्तीय मामलों पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: पीला

मीन राशि
आज आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ा-चढ़ाकर रहेगा। आज आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई अहम कदम उठा सकते हैं। किसी की ज्योतिषीय सलाह आपको मदद पहुंचा सकती है। आज आप अपने परिवार वालों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: पीला

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 94187 45356