आज का राशिफल: इन राशि के जातकों के सितारे बुलंद! मेष से मीन तक जानें क्या कहती है ग्रह चाल

19 अक्टूबर 2025, दिन रविवार... आज के दिन कुछ जातकों के लिए आर्थिक लाभ और करिअर में सफलता के अच्छे योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य और अनचाही यात्राओं के प्रति सचेत रहना आवश्यक है। आज का दिन पारिवारिक खुशियां और आपसी सामंजस्य बढ़ाने के अवसर लेकर आएगा। 

0

19 अक्टूबर 2025, दिन रविवार… आज के दिन कुछ जातकों के लिए आर्थिक लाभ और करिअर में सफलता के अच्छे योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य और अनचाही यात्राओं के प्रति सचेत रहना आवश्यक है। आज का दिन पारिवारिक खुशियां और आपसी सामंजस्य बढ़ाने के अवसर लेकर आएगा।

• आज का शुभ मुहूर्त: 07:51am-12:05pm
01:30pm-02:54pm
• राहु काल: 04:19pm-05:43pm
• अभिजीत मुहूर्त: 11:42am-12:28pm
• दिशा शूल-पश्चिम

मेष राशि
आज आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। किसी अज्ञात स्रोत से आपको धन प्राप्त हो सकता है। किसी कार्य को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। कामकाज के प्रति आज आप लापरवाही कर सकते हैं। चोट इत्यादि का भय बना रहेगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद

वृष राशि
आज जरूरत से ज्यादा खाने से बचें। जल्दी से पैसा कमाने की प्रवृत्ति रह सकती है, जिस पर नियंत्रण रखना जरूरी है। अपनी सोच को आज सकारात्मक रखें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। व्यापार पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: सफेद

मिथुन राशि
आज आप अपने स्वार्थ के लिए किसी दूसरे का नुकसान करवा सकते हैं। जल्दी से पैसा कमाने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाएं। नुकसान होने की संभावना रहेगी। किसी कार्य को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: पीला

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 14 दिसंबर का दिन, जानें क्या है आज का शुभ मुहूर्त, करें ये खास उपाय

कर्क राशि
आज घरेलू जिंदगी पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। शरीर के किसी अंग में दर्द रह सकता है। तनाव से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक मतभेद सुलझाने का अच्छा अवसर है। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद

सिंह राशि
बच्चों की वजह से आज आप खुशमिजाज रह सकते हैं। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कोई चीज आज गुम हो सकती है। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आप पूरी तरह रोमांटिक मूड में हो सकते हैं।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गुलाबी

कन्या राशि
आज आपका स्वभाव ईर्ष्यालु हो सकता है। चोट लगने का खतरा रहेगा। आज किसी विवाद में फंस सकते हैं। यात्राओं के विषय में सोच-समझकर यात्रा करें। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। अकस्मात धन प्राप्ति के योग बने रहेंगे।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गोल्डन

ये भी पढ़ें:  मां त्रिभुवनी मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का तांता, घी और मक्खन अर्पित कर दुधारू पशुओं की मांगी सलामती

तुला राशि
आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई लापरवाही आज आपको महंगी साबित हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। घरेलू मामलों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: हल्का पीला

वृश्चिक राशि
आज आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। शाम के समय आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। यात्राओं के विषय में थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। अध्यात्म की ओर जुड़ने का प्रयास करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सुनहरी

धनु राशि
धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक लाभ के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप जमीन व वाहन का लेन-देन कर सकते हैं। करिअर को लेकर आज आपको सफलता प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: पीला

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: किस राशि पर मेहरबान हैं सितारे, किसे रहना होगा सर्तक! मेष से मीन तक जानें अपना भाग्यफल और उपाय

मकर राशि
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आप दान-पुण्य कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यवसाय और नौकरी के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है। शाम के समय आप अपने परिवार वालों के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। बच्चों की वजह से धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: गुलाबी

कुंभ राशि
चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप में आत्मविश्वास की कमी रह सकती है। आज आप अपने कार्यों के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। बेफिजूल की यात्राओं से आज बचें। स्वभाव में आज कुछ हद तक चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला

मीन राशि
आज आपका ऊर्जा का स्तर बढ़ा-चढ़ा रहेगा। मुंह और पेट संबंधित रोग उत्पन्न हो सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप कई लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। यात्रा का योग बना रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: स्लेटी

ज्योतिषाचार्य : पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 94187 45356