HomeRashifalAaj Ka Rashifal 13 July 2026: मेष से मीन तक जानें सभी...

Aaj Ka Rashifal 13 July 2026: मेष से मीन तक जानें सभी राशियों का हाल, शुभ अंक, शुभ रंग और ये आसान उपाय

Horoscope 13 July 2026: आज सोमवार का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और सकारात्मक बदलाव लेकर आया है, जबकि कुछ जातकों को धन, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।

Horoscope 13 July 2026: आज सोमवार का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और सकारात्मक बदलाव लेकर आया है, जबकि कुछ जातकों को धन, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, साथ ही शुभ अंक, शुभ रंग और आज का आसान उपाय।

मेष राशि
दोस्तों का सहयोग मिलेगा और उनका साथ मन प्रसन्न रखेगा। साझेदारी में कारोबार करने वालों को आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतनी होगी। आज अजनबियों के साथ-साथ मित्रों पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। प्रेम संबंधों में विवाद की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में ईमानदारी और स्पष्टवादिता आपकी पहचान मजबूत करेगी। वैवाहिक जीवन में रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर तनाव संभव है।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: स्लेटी | उपाय: आज जमादार को दान करें।

वृषभ राशि
आज दान-पुण्य के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रियल एस्टेट से जुड़े निवेश लाभ दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पूरी एकाग्रता बनाए रखें। संपत्ति के क्रय-विक्रय से जुड़े निर्णय लेने के योग हैं। परिवार का माहौल सुखद रहेगा और अपनों का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: केसरी | उपाय: दूध का तिलक करें।

मिथुन राशि
आज आराम करने और परिवार व दोस्तों के साथ समय बिताने की आवश्यकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें, क्योंकि अनावश्यक खर्च आर्थिक संतुलन बिगाड़ सकते हैं। विद्यार्थियों का ध्यान मोबाइल और मनोरंजन में भटक सकता है। जीवनसाथी के साथ मन की बातें साझा करने का अच्छा अवसर मिलेगा।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: मेहरून | उपाय: गाय की सेवा करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 09 July 2026:आज आपकी राशि के लिए क्या है खास, जानें शुभ अंक और उपाय

कर्क राशि
आज चोट लगने की आशंका है, इसलिए वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है और कार्यों में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। अनावश्यक यात्राओं से बचें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: पीला | उपाय: आज हाथ में सोना धारण करें।

सिंह राशि
मातृ पक्ष से धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और कार्यों की सराहना होगी। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी से उपहार मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: हरा | उपाय: हरे रंग की कांच की बोतल में पानी भरकर धूप में रखें और बाद में उसी जल से स्नान करें।

कन्या राशि
आज कोई व्यक्ति आपसे आर्थिक सहायता मांग सकता है। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में छोटी-सी बात विवाद का कारण बन सकती है। कार्यक्षेत्र में ध्यान केंद्रित रखें। शाम का समय दोस्तों के साथ आनंदपूर्वक बीत सकता है।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: क्रीमी | उपाय: आज अपनी पत्नी या प्रेमिका को उपहार दें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: 12 राशियों पर कैसा रहेगा 5 दिसंबर का दिन? शुभ मुहूर्त और इन अचूक उपायों के साथ जानें अपनी ग्रह चाल

तुला राशि
आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, क्योंकि कोई धन की मांग कर सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रियजन आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं। शाम का समय मित्रों के साथ अच्छा बीतेगा।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: क्रीमी | उपाय: आज अपनी पत्नी या प्रेमिका को उपहार दें।

वृश्चिक राशि
पुराने फैसलों को लेकर मन परेशान रह सकता है। अचानक धन की आवश्यकता पड़ सकती है और किसी को उधार देना पड़ सकता है। विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। मानसिक तनाव बना रहेगा। काम के सिलसिले में यात्रा के योग हैं।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: सफेद फूल और कुछ पैसे बहते पानी में प्रवाहित करें।

धनु राशि
यात्रा थकान भरी रह सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में पूरी लगन से काम करें। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित हो सकती है। खर्च बढ़ने की संभावना भी बनी रहेगी।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: सफेद संगमरमर से बनी कोई वस्तु दान करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 06 July 2026: नौकरी, कारोबार, धन और सेहत में किसका चमकेगा भाग्य? जानें अपना राशिफल

मकर राशि
आज अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। घर के कार्यों पर धन अधिक खर्च होने की संभावना है। किसी की बातों में आकर नुकसान न उठाएं। महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन ईर्ष्या की भावना से बचें।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: काला | उपाय: कौवे को मीठी रोटी खिलाएं।

कुंभ राशि
समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्य करते समय लापरवाही न करें। यात्रा का योग है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: क्रीमी सफेद | उपाय: दुर्गा माता की उपासना करें।

मीन राशि
आज का दिन अधिकांश मामलों में शुभ रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी और आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होने की संभावना है। अटका हुआ धन भी वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: गुलाबी | उपाय: घर में जमा कूड़ा-कचरा बाहर निकालें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More