Horoscope 2 August: आज ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कुछ राशियों को आर्थिक मामलों में लाभ मिल सकता है। कुछ को कामकाज, स्वास्थ्य और रिश्तों में अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। पढ़ें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, शुभ अंक, शुभ रंग और आज का उपाय।
मेष राशि
आज के दिन आप दान पुण्य कर सकते हैं। रियल एस्टेट जैसे निवेशों में आज आपको फायदा मिल सकता है। कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप किसी प्रॉपर्टी को लेकर क्रय-विक्रय का कार्य कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : केसरी | उपाय : दूध का तिलक करें।
वृष राशि
व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। स्वास्थ्य में विकार उत्पन्न हो सकता है। आज आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। जल्दबाजी में आज कोई कार्य न करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : हल्का लाल | उपाय : गरीबों में दूध से बनी चीजों का दान करें।
मिथुन राशि
आज आपकी बहादुरी की सराहना हो सकती है। व्यवसाय के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहेगा। आज व्यवसाय में आप बेहतर करेंगे। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। किसी कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं। खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : हरा | उपाय : किसी गौशाला में आज सवा किलो जौ दान करें।
कर्क राशि
शाम के समय थोड़ा आराम कीजिए। आर्थिक जीवन में आज खुशहाली रहेगी। इसके साथ ही आप कर्जों से भी आज मुक्त हो सकते हैं। आप अपनी परेशानियों को भूलकर परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। प्यार के मामले में आज आप गलत समझे जा सकते हैं। आपके काम की गुणवत्ता देखकर वरिष्ठ आपसे प्रभावित होंगे। धार्मिक कार्यों में समय बिताने का विचार बना सकते हैं। बेवजह की बहसों से बचें।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : हरा | उपाय : पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।
सिंह राशि
आज सेहत अच्छी रहेगी। कोई भी काम शुरू करने से पहले किसी की सलाह जरूर लें। ऐसा कार्य करने से बचें जिससे आर्थिक नुकसान हो। कार्यक्षेत्र से जल्दी निकलने का प्रयास करेंगे। कामकाज के प्रति लापरवाही हो सकती है। शाम के समय पैसों की जरूरत पड़ सकती है।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : बादामी | उपाय : किसी धार्मिक स्थान पर दान करें।
कन्या राशि
आज आप सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें बना सकते हैं, लेकिन उसके मुताबिक काम नहीं कर पाएंगे। शारीरिक बीमारी को लापरवाही में न लें। चोट लगने का भय बना रहेगा। आर्थिक नुकसान होने की संभावना रहेगी। लोगों की बातों में आकर धन का नुकसान कर सकते हैं। चापलूसों से दूर रहें।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : कुत्ते को आज दूध पिलाएं।
तुला राशि
आज आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय तनाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय के लिए की गई अचानक यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण होगी। दूसरों की निंदा में समय खराब कर सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। सौंदर्य की चीजों पर धन खर्च हो सकता है। दोपहर बाद स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : लाल | उपाय : सूर्य पूजा करें।
वृश्चिक राशि
खुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएं। मानसिक शांति के लिए खाली बैठने की आदत नुकसानदायक साबित हो सकती है। प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में इजाफा होगा। दूसरों को राजी करने की आपकी प्रतिभा लाभ दिलाएगी। छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : हल्का काला | उपाय : कुमारी कन्याओं की सेवा करें।
धनु राशि
आज आप दिन की शुरुआत व्यायाम से कर सकते हैं। धन आगमन की खुशी कई व्यापारियों के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। मौज-मस्ती भरी यात्राएं कर सकते हैं। पुराने परिचितों से मुलाकात हो सकती है। दोपहर बाद धन खर्च होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : सफेद रंग की चीजों का दान करना अत्यधिक शुभ रहेगा।
मकर राशि
आज आप मौज-मस्ती भरी यात्राएं कर सकते हैं। धन खर्च होने की संभावना रहेगी। यात्रा करते समय लापरवाही न बरतें। प्रेम प्रसंग के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र से आज छुट्टी कर सकते हैं। खानपान में संयम बरतें।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : काला | उपाय : किसी कार्य विशेष के लिए यात्रा कर रहे हैं तो पैरों में काले रंग के जूते पहनें।
कुंभ राशि
आज सेहत को खास देखभाल की जरूरत है। घर से जुड़ा निवेश फायदेमंद रहेगा। ऊर्जा से भरपूर और गर्मजोशी भरा व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते समय भावनाओं पर नियंत्रण रखें। यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : पीला | उपाय : स्कूल, अस्पताल या अनाथ आश्रम में दान करें।
मीन राशि
मानसिक तनाव के बावजूद आज आपकी सेहत अच्छी रह सकती है। किसी करीबी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। मनोरंजन और सौंदर्य की चीजों पर धन खर्च होगा। किसी के बहकावे में आने से बचें।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : पीला | उपाय : अपने इष्ट देव पर पीले पुष्प चढ़ाएं।