HomeRashifalAaj Ka Rashifal 11 July 2026: धन लाभ, करिअर और प्रेम के...

Aaj Ka Rashifal 11 July 2026: धन लाभ, करिअर और प्रेम के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानें राशिफल

Horoscope 11 July 2026, शनिवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। कहीं धन लाभ के योग बन रहे हैं तो कहीं स्वास्थ्य, खर्च, यात्रा और रिश्तों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जानिए...

Horoscope 11 July 2026, शनिवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। कहीं धन लाभ के योग बन रहे हैं तो कहीं स्वास्थ्य, खर्च, यात्रा और रिश्तों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जानिए… मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि
पुरानी योजनाओं की सफलता से आत्मविश्वास बढ़ेगा। धन कमाने के लिए मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। लोगों से मेलजोल बढ़ेगा और किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। व्यवसाय और प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। दिनभर की थकान दूर करने के लिए आराम करें।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: घर से बाहर निकलते समय माथे पर सफेद चंदन का तिलक लगाएं।

वृष राशि
आज का दिन लाभदायक रहेगा। परिवार के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। आपका हंसमुख स्वभाव लोगों के बीच लोकप्रियता बढ़ाएगा। प्रेम संबंधों में विवाद की स्थिति बन सकती है। खर्च बढ़ने की संभावना है।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: सिल्वर | उपाय: चांदी धारण करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 3 मई 2026: रविवार का दिन किस राशि के लिए लाएगा खुशखबरी, किसे रहना होगा सतर्क? जानें अपनी राशि

मिथुन राशि
स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार में अचानक समस्याएं सामने आ सकती हैं। लेन-देन में दिक्कत आ सकती है। अनावश्यक यात्रा और भागदौड़ से बचें। चोट लगने की आशंका है।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: चेरी | उपाय: भगवान विष्णु की आराधना करें।

कर्क राशि
जरूरत से ज्यादा वादे करने से बचें। विरोधी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आलोचना और दबाव का सामना करना पड़ सकता है। किसी से धोखा मिलने की संभावना है।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: चॉकलेटी | उपाय: घर में कपूर जलाएं।

सिंह राशि
आलस्य अधिक रह सकता है। काम पर पूरा ध्यान दें। आर्थिक मदद की जरूरत पड़ सकती है। धन गुम होने की आशंका है। प्रेम संबंधों में विवाद हो सकता है। यात्रा और स्वास्थ्य दोनों में सावधानी रखें।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: कॉफी | उपाय: चांदी धारण करें।

कन्या राशि
अनचाहे विचारों को मन पर हावी न होने दें। लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़ना लाभदायक रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: केसरी | उपाय: घर से निकलने से पहले शहद खाएं।

ये भी पढ़ें:  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर होगी भर्ती, 5 अगस्त तक मांगे आवेदन

तुला राशि
क्रोध और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। घरेलू परेशानियां तनाव दे सकती हैं। बेवजह किसी विवाद में न पड़ें। कामकाज पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: भूरा | उपाय: मां सरस्वती की उपासना करें।

वृश्चिक राशि
लेन-देन में सावधानी रखें। खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं। ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं और यात्रा शुभ फल दे सकती है।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: हरा | उपाय: जेब में हरे रंग का रुमाल रखें।

धनु राशि
छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकता है। साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा। यात्रा के योग हैं, लेकिन सावधानी जरूरी है। लेन-देन और खानपान में संयम रखें।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: भूरा | उपाय: शनि मंदिर में नीले फूल अर्पित करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल: संक्रांति के दिन खुलेंगे आपकी किस्मत के दरवाजे! जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

मकर राशि
खानपान पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर में अनचाहे मेहमान आ सकते हैं। व्यवसाय के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी शुभ कार्य का आयोजन संभव है।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: पीला | उपाय: अन्न का दान करें।

कुंभ राशि
स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। खर्च बढ़ सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

मीन राशि
शाम के समय थोड़ा आराम करें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। प्रेम संबंधों में गलतफहमी से बचें। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ आपके काम की सराहना करेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: हरा | उपाय: पीपल के वृक्ष पर जल अर्पित करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More