HomeHimachalShimlaउप-मुख्य सचेतक ने मुख्यमंत्री को भेंट किए प्राकृतिक खेती के उत्पाद

उप-मुख्य सचेतक ने मुख्यमंत्री को भेंट किए प्राकृतिक खेती के उत्पाद

शिमला : उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को प्राकृतिक खेती से पैदा किए गए उत्पाद भेंट किए. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य में अनेक योजनाएं शुरू की हैं.

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से पैदा किए गए उत्पादों को उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य दे रही है, ताकि किसान इस खेती को अपनाने के लिए आगे आएं. उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती से उत्पादित मक्की का न्यूनतम समर्थन मूल्य 40 रूपये प्रति किलोग्राम और गेहूं को 60 रूपये प्रति किलोग्राम किया है.

ये भी पढ़ें:  अब ई-टैक्सी खरीदने पर मिलेगी 50 प्रतिशत सब्सिडी, 16 जून तक ऑनलाइन करें आवेदन

डिप्टी चीफ व्हिप केवल सिंह पठानिया ने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि प्रदेश के किसान प्राकृतिक खेती को मिशन के रूप में अपना रहे हैं और उन्होंने इस खेती से पैदा किए गए उत्पादों को न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More