HomeHimachalSirmaurसुक्खू सरकार कामगारों के लिए कल्याणकारी योजनाओं से दे रही बड़ी सुविधा:...

सुक्खू सरकार कामगारों के लिए कल्याणकारी योजनाओं से दे रही बड़ी सुविधा: सोलंकी

सोलंकी ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि पंचायत में कामगारों के पंजीकरण में यदि कोई पैसे मांगता है, तो फिर सीधा मुझे इसकी शिकायत करें। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं की तमाम जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 78764-47247 भी जारी किया गया है।

नाहन : शहर के खंड विकास कार्यालय नाहन में मंगलवार को भवन एवं सन्निर्माण कामगार बोर्ड के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक अजय सोलंकी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। शिविर में नाहन विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों के जन प्रतिनिधियों और कामगारों सहित एकल नारियों ने मुख्य रूप से हिस्सा लिया।

इस मौके पर विधायक अजय सोलंकी ने कामगारों को संबोधित करते हुए कहा कि वे स्वयं इस अभियान को चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए सुनिश्चित करेंगे कि इस योजना के लाभ से कोई भी वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के निर्माण में प्रथम सीढ़ी प्रदेश का कामगार हैं। लिहाजा, कामगार की हर जरूरत और समस्या का समाधान करना सरकार की प्रमुखता है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर: पाला फिर बना हादसे का कारण, अब पंजाब की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

सोलंकी ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि पंचायत में कामगारों के पंजीकरण में यदि कोई पैसे मांगता है, तो फिर सीधा मुझे इसकी शिकायत करें। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं की तमाम जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 78764-47247 भी जारी किया गया है।

हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड का उद्देश्य ऐसे कामगारों का पंजीकरण कर उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करवाना है, जिन्होंने भवन एवं अन्य सन्निर्माण कार्यों में कामगार के रूप में पिछले 12 माह में कम से कम 90 दिन कार्य किया हो। जिनकी आयु 18 से 60 वर्ष के मध्य हो, उन्हें इस योजना के अंतर्गत शामिल किया गया है। सिरमौर जिला में 17,559 कामगारों के पंजीकरण हो चुके हैं, जिनमें नाहन विधानसभा क्षेत्र के लगभग 4,600 पंजीकरण शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:  23 अक्तूबर तक बिजली बिल नहीं भरा तो कट जाएगा आपका कनेक्शन, यहां उपभोक्ताओं को अंतिम चेतावनी

इस समय विभाग द्वारा 14 कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसके अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-2025 में सिरमौर जिला में कामगारों को लगभग 1 करोड़ 15 लाख की वित्तीय सहायता प्रदान की जा चुकी है। नाहन विधानसभा क्षेत्र में लगभग वित्तीय वर्ष 2024-2025 में 40 लाख की वित्तीय सहायता प्रदान की जा चुकी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More