कांसर स्कूल में छात्राओं ने मार्शल आर्ट से सीखा आत्मरक्षा का कौशल

इस दौरान छात्राओं ने पूरे उत्साह और लगन के साथ प्रत्येक गतिविधि में सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यकारी मुख्याध्यापक किशोर भारद्वाज ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में शिक्षा ग्रहण कर रही बालिकाओं के लिए यह मार्शल आर्ट प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है।

0

नाहन : शिक्षा खंड माजरा के तहत आने वाले धारटीधार क्षेत्र के राजकीय उच्च विद्यालय कांसर में छात्राओं के लिए मार्शल आर्ट शिविर का आयोजन किया गया। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आयोजित इस शिविर में मार्शल आर्ट प्रशिक्षक कृष्ण शर्मा के नेतृत्व में छठी से दसवीं तक की 40 छात्राओं को आत्मरक्षा के पेचीदा दांव पेच सिखाए गए।

प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को जुडो, कराटे और बॉक्सिंग जैसी आधुनिक मार्शल आर्ट तकनीकों का गहन अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण शिविर में न केवल आत्मरक्षा, बल्कि जीवन शैली में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित और दैनिक जीवन में संतुलित आहार के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।

इस दौरान छात्राओं ने पूरे उत्साह और लगन के साथ प्रत्येक गतिविधि में सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यकारी मुख्याध्यापक किशोर भारद्वाज ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में शिक्षा ग्रहण कर रही बालिकाओं के लिए यह मार्शल आर्ट प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण से न केवल छात्राओं में आत्मरक्षा कौशल का विकास हुआ है, बल्कि उनमें सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास भी जागा है, जो उन्हें जीवन की हर चुनौती का सामना करने में सक्षम बनाएगा।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक अनिल शर्मा, संदीप कुमार, कल्पना ठाकुर, नेहा शर्मा, बबीता शर्मा, ललिता ठाकुर, आदित्य कुमार और गैर शिक्षक सुरेश शर्मा और कमलेश देवी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।