HomeHimachalSirmaurअब बस स्टैंड की इमारत में चलेगी पुलिस चौकी, एसपी ने किया...

अब बस स्टैंड की इमारत में चलेगी पुलिस चौकी, एसपी ने किया पुर्नस्थापित

नाहन : शहर की कच्चा टैंक पुलिस चौकी को तकरीबन एक साल बाद फिर से कच्चा टैंक क्षेत्र में पुर्नस्थापित कर दिया गया है. एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने चौकी में हवन यज्ञ कर इसका शुभारंभ किया. यह चौकी बस स्टैंड की ऊपरी मंजिल में स्थापित की गई है, जहां ये अस्थाई तौर पर चार कमरों में चलेगी.

इस मौके पर एसपी नेगी ने लोगों द्वारा रखी गई समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया. उन्होंने आह्वान किया कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों की सूचना पुलिस को दें. कार्यक्रम में एएसपी योगेश रोल्टा, एसएचओ बृज लाल मेहता, आरएम अंचित शर्मा, चौकी प्रभारी एएसआई अनिल कुमार समेत पुलिस कर्मी उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें:  SIRMAUR : पुलिस देख भागा व्यक्ति, बैग में मिली ये चीज, फिर गिरफ्तार

बता दें कि पूर्व में यह पुलिस चौकी मुख्य बस स्टैंड के समीप चौराहे के सामने निजी भवन में चल रही थी. संपत्ति विवाद को लेकर अदालत से भूमि मालिक पक्ष में आए निर्णय के बाद मार्च 2024 में इसे यहां से पुलिस लाइन नाहन परिसर में शिफ्ट कर दिया गया और अब करीब एक साल बाद कच्चा टैंक क्षेत्र में ही इसे पुर्नस्थापित किया गया है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More