HomeHimachalSirmaurनाहन के वाल्मीकि नगर में मारपीट में एक व्यक्ति घायल, 5 लोगों...

नाहन के वाल्मीकि नगर में मारपीट में एक व्यक्ति घायल, 5 लोगों पर केस

आरोप है कि दूसरे पक्ष के आधा दर्जन लोगों ने उनकी बुरी तरह पिटाई की...

नाहन : शहर की वाल्मीकि नगर में मारपीट का मामला सामने आया है। इस मारपीट में 62 वर्षीय रवि प्रकाश घायल हो गए, जिनका मेडिकल कालेज नाहन में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि झगड़ा बिजली के कनेक्शन को लेकर उपजा।

जानकारी मिली है कि  वाल्मीकि नगर में रात को बिजली गुल हो गई थी। सुबह जब कर्मचारी बिजली के खंबे पर काम कर रहे थे तो इस बीच स्थानीय दो पक्षों में बहस शुरू हो गई। ये बहस अचानक मारपीट में बदली, जिसमें रवि प्रकाश के नाक पर गहरी चोट लगी। इसकी शिकायत पुलिस चौकी कच्चा टैंक में दर्ज करवाई गई है।

ये भी पढ़ें:  48 घंटे में बद्दी पुलिस का एक्शन, जबरन ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 अरेस्ट

शिकायतकर्ता रवि प्रकाश ने शिकायत में बताया कि दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति ने उनकी नाक पर वार किया। इससे नाक की हड्डी टूट गई। इस दौरान उन्हें बचाने पहुंचे बेटे विश्व को भी चोटें आईं। आरोप है कि दूसरे पक्ष के आधा दर्जन लोगों ने उनकी बुरी तरह पिटाई की।

उधर, एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायत पर पुलिस ने 5 लोगों पर केस दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें:  PTA की आम सभा 19 अगस्त के लिए स्थगित, अभिभावकों का न्यूनतम कोरम नहीं हुआ पूरा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More