HomeHimachalSirmaurनाहन नगर परिषद में पर्ची सिस्टम से तय हुई सत्ता, कांग्रेस को...

नाहन नगर परिषद में पर्ची सिस्टम से तय हुई सत्ता, कांग्रेस को अध्यक्ष तो भाजपा को मिला उपाध्यक्ष का पद, देखें VIDEO

नगर परिषद नाहन की सत्ता का फैसला आखिरकार मतों से नहीं, बल्कि पर्ची सिस्टम से हुआ। पर्ची के फैसले में कांग्रेस समर्थित उपमा धीमान अध्यक्ष चुनी गईं, जबकि भाजपा समर्थित प्रदीप सहोत्रा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। टाउन हॉल में करीब डेढ़ घंटे तक चली चुनावी प्रक्रिया के दौरान पूरे शहर की निगाहें इस मुकाबले पर टिकी रहीं।

नाहन : देश की दूसरी सबसे पुरानी नगर परिषद नाहन की सत्ता का फैसला आखिरकार मतों से नहीं, बल्कि पर्ची सिस्टम से हुआ। पर्ची के फैसले में कांग्रेस समर्थित उपमा धीमान अध्यक्ष चुनी गईं, जबकि भाजपा समर्थित प्रदीप सहोत्रा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। टाउन हॉल में करीब डेढ़ घंटे तक चली चुनावी प्रक्रिया के दौरान पूरे शहर की निगाहें इस मुकाबले पर टिकी रहीं।

बुधवार सुबह से ही टाउन हॉल परिसर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज रहीं। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। इस दौरान दोनों दलों के समर्थक और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर मौजूद रहे।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष पद के लिए उपमा धीमान और उपाध्यक्ष पद के लिए योगेश गुप्ता उर्फ सुक्खू का नाम प्रस्तावित किया गया। वहीं भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए सीमा अत्री और उपाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप सहोत्रा को मैदान में उतारा।

ये भी पढ़ें:  हमीरपुर में 20 मई को होंगे ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग, जानें पूरा शेड्यूल

बता दें कि नगर परिषद नाहन में कुल 13 वार्ड हैं, जिनमें सात वार्डों में भाजपा और छह वार्डों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी निर्वाचित हुए हैं। हालांकि नगर परिषद चुनाव में विधायक के वैधानिक मत के शामिल होने से दोनों पक्ष सात-सात मतों के बराबर आंकड़े पर पहुंच गए।नगर परिषद नाहन की सत्ता का फैसला आखिरकार मतों से नहीं, बल्कि पर्ची सिस्टम से हुआ। पर्ची के फैसले में कांग्रेस समर्थित उपमा धीमान अध्यक्ष चुनी गईं, जबकि भाजपा समर्थित प्रदीप सहोत्रा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। टाउन हॉल में करीब डेढ़ घंटे तक चली चुनावी प्रक्रिया के दौरान पूरे शहर की निगाहें इस मुकाबले पर टिकी रहीं।

सबसे बड़ी और अहम बात ये रही कि मतदान के दौरान किसी भी पक्ष से क्रॉस वोटिंग नहीं हुई और दोनों पदों पर मुकाबला बराबरी पर छूट गया। इसके बाद चुनाव अधिकारी उपेंद्र चौहान ने नियमानुसार पर्ची प्रणाली से फैसला कराने का निर्णय लिया।

दोनों दलों के पार्षदों की मौजूदगी में बाहर से बुलाए गए दो बच्चों ने बंद बॉक्स से पर्चियां निकालीं। अध्यक्ष पद के लिए निकली पहली पर्ची में उपमा धीमान का नाम आया, जिससे कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके बाद उपाध्यक्ष पद के लिए निकली पर्ची में प्रदीप सहोत्रा का नाम सामने आया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 294 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के दो युवक गिरफ्तार

परिणाम घोषित होते ही टाउन हॉल के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। विधायक अजय सोलंकी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टाउन हॉल से कांग्रेस भवन तक विजय जुलूस निकाला। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने टाउन हॉल से झांसी पार्क तक 7-6, 7-6 के नारे लगाते हुए रोष प्रदर्शन कर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई।

उधर, विधायक अजय सोलंकी ने नाहन की जनता, नगर परिषद के सभी पार्षदों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहयोग देने वाले सभी पक्षों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह किसी एक दल की नहीं, बल्कि पूरे नाहन शहर की जीत है। नई टीम के साथ मिलकर शहर के विकास, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:  सिर्फ बातों से नहीं रुकेगा नशा... ई-शपथ से जुड़ेगा सिरमौर, DC प्रियंका वर्मा ने जनता से की ये अपील

नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपमा धीमान ने भी नगर परिषद के सभी पार्षदों, विधायक अजय सोलंकी और नाहन की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के प्रत्येक वार्ड का समान विकास उनकी प्राथमिकता होगी। शहर की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने, स्वच्छ एवं व्यवस्थित नाहन के निर्माण और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद का हर निर्णय जनहित को केंद्र में रखकर लिया जाएगा और सभी पार्षदों के सहयोग से विकास को नई गति दी जाएगी।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More