HomeHimachalSirmaurअंधड़ का कहर : ट्रांसफार्मर जले, पोल गिरे, लाइनें टूटीं, 90 लाख...

अंधड़ का कहर : ट्रांसफार्मर जले, पोल गिरे, लाइनें टूटीं, 90 लाख का नुकसान

नाहन : गत बुधवार शाम समूचे जिला सिरमौर में आए तेज अंधड़ ने भारी कहर बरपाया। एक से डेढ़ घंटे के तूफान ने न केवल फसलों को तबाह किया, बल्कि बागवानी को भी तहस-नहस कर दिया। वहीं, बिजली बोर्ड को 90 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

तेज तूफान के बीच सिरमौर के विभिन्न क्षेत्रों में पेड़ गिरने से पोल गिर गए। लाइनें टूट गईं। कई जगह ट्रांसफार्मर भी जल गए। इसके चलते आधे सिरमौर में कई घंटों ब्लैक आउट रहा। जिला मुख्यालय नाहन के कई हिस्सों में 7 से 8 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।

वहीं, कई ग्रामीण इलाकों में रातभर ब्लैक आउट रहा। हालांकि, वीरवार दोपहर बाद कई क्षेत्रों में बिजली बहाल होना शुरू हुई। वीरवार शाम तक पुरूवाला और संगड़ाह समेत अन्य इलाकों में 140 डीटीआर (ट्रांसफार्मर) बंद थी।

ये भी पढ़ें:  5 सितंबर नहीं, इस बार सरकारी स्कूलों में 30 अगस्त को होगा 'मेगा शिक्षा संवाद'

उधर, बिजली बोर्ड सिरमौर के अधीक्षण अभियंता ई. वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि खराब मौसम की मार से जिले में कुल 773 डीटीआर ठप हो गई थी, जिसे बोर्ड ने कड़ी मशक्कत से दुरूस्त करवाकर बिजली को सुचारू कराया।

शेष डीटीआर को भी सुचारू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तेज तूफान से बिजली बोर्ड को भारी नुकसान हुआ है। रातभर बिजली बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी लेबर के साथ व्यवस्था को बहाल करने में जुटे रहे।

ये भी पढ़ें:  स्कूल से घर जा रही बच्ची पर झपटा आवारा कुत्ता, एक माह के भीतर दूसरी बार नोचा, लोगों में खौफ
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More