नाहन : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वन मंडल नाहन के तहत आने वाली त्रिलोकपुर रेंज में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण के साथ साथ सफाई अभियान भी चलाया गया।
इस मौके पर वन कर्मियों के साथ साथ स्थानीय लोगों और उद्यमियों ने हिस्सा लिया। रेंज अफसर हर्षवर्धन की अगुवाई में मैनथापल बीट में सरकारी भूमि के साथ साथ ग्लोबल इंडस्ट्रीज में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।
इस दौरान जगह-जगह आंवला, भेड़ा, अर्जुन, कचनार, इमली और खैर प्रजातियों के 50 वृक्ष लगाए गए। इस मौके पर वन विभाग ने लोगों से पर्यावरण बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी जागरूक किया।
कार्यक्रम में बीओ जमील खान, फोरेस्ट गार्ड नायब सिंह के साथ साथ 80 के करीब लोगों ने हिस्सा लेकर लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। इसके साथ साथ बकारला में महिलाओं ने 100 किलोग्राम प्लास्टिक युक्त कचरा इकट्ठा किया। इस अभियान में दर्जनों महिलाओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।