HomeHimachalहिमाचल में मॉनसून की दस्तक, हफ्तेभर खराब रहेगा मौसम, शुरू हुआ...

हिमाचल में मॉनसून की दस्तक, हफ्तेभर खराब रहेगा मौसम, शुरू हुआ बारिश का दौर, यलो अलर्ट जारी

हफ्ताभर देरी के बाद आखिरकार मॉनसून ने हिमाचल प्रदेश में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने 6 जुलाई तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है।

शिमला : हफ्ताभर देरी के बाद आखिरकार मॉनसून ने हिमाचल प्रदेश में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने 6 जुलाई तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। बुधवार से कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, सामान्य तौर पर 24 जून तक प्रदेश में प्रवेश करने वाला मॉनसून इस बार छह दिन की देरी से मंगलवार को किन्नौर, कुल्लू और लाहौल-स्पीति पहुंचा। इसके साथ ही शिमला और मंडी के कई क्षेत्रों के अलावा कांगड़ा और सिरमौर के कुछ हिस्सों में भी इसकी एंट्री हो गई। विभाग का अनुमान है कि अगले एक-दो दिनों में मॉनसून पूरे हिमाचल को कवर कर लेगा।

ये भी पढ़ें:  एपस्टीन फाइल विवाद: दलाई लामा के कार्यालय ने आरोपों को बताया पूरी तरह झूठा

मौसम विभाग ने 1 और 5 जुलाई को प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 2 जुलाई को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

वहीं 3 जुलाई को ऊना, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर तथा 4 जुलाई को कांगड़ा, मंडी और शिमला में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 5 और 6 जुलाई को भी प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

मानसून की दस्तक के साथ कई इलाके बरसाती धुंध की चपेट में आ गए हैं। सिरमौर के कई इलाकों में बरसाती धुंध छाई है। धुंध ने मंगलवार की शाम ही दस्तक दी। वहीं बुधवार सुबह से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम खराब है तो कई जगह बारिश का दौर भी शुरू हो गया है।

ये भी पढ़ें:  बिल नहीं भरा तो स्मार्ट मीटर खुद काट देगा बिजली, दोबारा जोड़ने पर देना होगा शुल्क, यहां लागू हुई नई व्यवस्था

मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर प्रदेश के शेष हिस्सों में मूसलाधार बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More