HomeNationalराहुल गांधी का BJP पर तीखा हमला, बोले- हर छठा सांसद वोटी...

राहुल गांधी का BJP पर तीखा हमला, बोले- हर छठा सांसद वोटी चोरी से जीता

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक बार फिर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर 'वोट चोरी' के गंभीर आरोप लगाए हैं।

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक बार फिर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर ‘वोट चोरी’ के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा में मौजूद भाजपा के 240 सांसदों में से हर छठा सांसद कथित तौर पर वोट चोरी के जरिए जीतकर आया है। राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे लोगों को पहचानना मुश्किल नहीं है और सवाल उठाया कि क्या उन्हें भाजपा की ही भाषा में ‘घुसपैठिए’ कहा जाना चाहिए।

अपने बयान में राहुल गांधी ने हरियाणा का विशेष रूप से जिक्र करते हुए कहा कि वहां बनी पूरी सरकार ही ‘घुसपैठिया’ है, क्योंकि जनादेश के साथ बड़ा खिलवाड़ हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग संस्थाओं को अपनी जेब में रखते हैं और मतदाता सूचियों व चुनावी प्रक्रिया को तोड़-मरोड़ देते हैं, वे खुद ‘रिमोट-नियंत्रित’ हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के पश्मी में विधिवत रूप से विराजमान हुए छत्रधारी श्री चालदा महासू महाराज

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि सरकार को असली डर सच्चाई का है। उनका दावा है कि यदि देश में निष्पक्ष चुनाव कराए जाएं, तो मौजूदा समय में भाजपा 140 सीटों के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाएगी। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि इससे पहले भी वे हरियाणा, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्रा के चुनावों को लेकर सवाल उठाते रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में आए पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद भी राहुल गांधी ने मुखर होकर अपनी बात रखी है। पश्चिम बंगाल और असाम में भाजपा को मिली बड़ी जीत पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई है। बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 207 सीटें जीतकर इतिहास रचा है, जबकि तृणमूल कांग्रेस (TMC) 80 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। वहीं, असाम में भाजपा ने दोबारा पूर्ण बहुमत हासिल करते हुए 82 सीटों पर जीत दर्ज की है।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रीय संगोष्ठी में हिमाचल के डॉ. चांडक ने पेश किया शोध पत्र, बताई भारतीय दार्शनिक परंपराओं की महत्ता

इससे पहले पश्चिम बंगाल के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने टीएमसी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दावों का समर्थन किया है। ममता बनर्जी ने चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा 100 से अधिक सीटें चुराने का आरोप लगाया था। राहुल गांधी ने इसे देश के लोकतंत्र को नष्ट करने की दिशा में भाजपा का एक बड़ा कदम बताया है और पार्टी के अन्य नेताओं से इस मुद्दे पर एकजुटता दिखाने की अपील की है।

अन्य राज्यों के चुनावी परिणामों पर नजर डालें तो केरल में कांग्रेस ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 63 सीटों पर जीत हासिल की है और 26 सीटों के साथ सीपीआईएम दूसरे स्थान पर रही। तमिलनाडु में अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी को 108 सीटें मिली हैं, लेकिन वे बहुमत का आंकड़ा पार करने में विफल रहे। इसके अलावा पुदुचेरी में एनआर कांग्रेस ने 12 सीटें जीती हैं, जहां भाजपा उसकी सहयोगी पार्टी है।

ये भी पढ़ें:  भारत-चीन शिपकी-ला दर्रे से सीमा व्यापार खोलने पर सहमत, कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग भी खुलेगा
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More