आज का राशिफल: किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा कानूनी मामलों में सतर्क?

सितारों की चाल आज किसी के लिए आर्थिक लाभ के संकेत दे रही है तो किसी को परिवार और कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। जानिए 28 अगस्त 2026 को मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन।

मेष राशि
आज समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज धन लाभ होने की संभावना रहेगी। कामकाज करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। यात्रा का योग बना हुआ है। पढ़ाई करने वाले बच्चे अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : पारदर्शी पीला | उपाय : कुछ बादाम चलते पानी में विसर्जित करें।

वृष राशि
आज पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। आज किसी भी महत्वपूर्ण कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें। धैर्य से काम लेने की जरूरत रहेगी। कार्यक्षेत्र में आज आपके विचारों को दबाया जा सकता है। काम का बोझ रहेगा।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : गुलाबी | उपाय : घर से बाहर निकलते समय अपने गुरु या बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

मिथुन राशि
आज आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। शाम के समय आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। यात्राओं के विषय में थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। अध्यात्म की ओर जुड़ने का प्रयास करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : चितकबरा | उपाय : आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा।

ये भी पढ़ें:  HPRCA: 14 और 15 जुलाई को होगी शिक्षकों की भर्ती परीक्षा, क्लिक पर जानें पूरा शेड्यूल

कर्क राशि
आज आप किस्मत के भरोसे न बैठें। शारीरिक रूप से आज आप अस्वस्थ रह सकते हैं। कामकाज पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। किसी चीज के गुम होने की आशंका बनी रहेगी। शत्रु पक्ष से भी नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : पीला | उपाय : लाल रंग की चीजों का दान करें।

सिंह राशि
आज आपके कार्य की सराहना हो सकती है। धन की बचत को लेकर घर का कोई बड़ा सदस्य आज आपको समझा सकता है। आज के दिन आप फिजूलखर्ची कर सकते हैं। आज आपसे कोई आर्थिक मदद की मांग कर सकता है। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। शाम के समय आपसे मिलने कोई अहम शख्स आ सकता है।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : भूरा | उपाय : कुल देवी-देवता की उपासना करें।

कन्या राशि
आज आपको आराम करने की जरूरत पड़ सकती है। स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। व्यर्थ में यात्राएं न करें। आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। कहीं से रुका पुराना पैसा वापस मिल सकता है। प्रेम प्रसंग के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : हल्का नीला | उपाय : पढ़ने वाले छोटे बच्चों को आज स्टेशनरी का सामान दान करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल: जानें आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, इन खास उपायों से करें अपने दिन की शुरुआत

तुला राशि
आज आप पैसा कमाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। आज आप किसी को बेवकूफ बना सकते हैं। झगड़ा होने की पूरी संभावना रहेगी। स्वास्थ्य के विषय में भी सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। शाम का समय अच्छा रहेगा। विलास की सामग्री पर धन खर्च कर सकते हैं।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : भूरा | उपाय : किसी मंदिर या गुरुद्वारे में दान करें।

वृश्चिक राशि
लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। आज आप किसी खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं। आज आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ा-चढ़ा रहेगा। यात्रा का योग बना रहेगा। किसी कार्य को लेकर की गई यात्रा आज शुभ फलदायी रहेगी।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : हरा | उपाय : काले रंग की चीजों का दान करें।

धनु राशि
आज आप दिन की शुरुआत व्यायाम से कर सकते हैं। धन आगमन की खुशी कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकती है। आज आप मौज-मस्ती भरी यात्राएं कर सकते हैं। कई पुराने परिचित लोगों से मुलाकात हो सकती है। दोपहर बाद धन खर्च होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : सफेद रंग की चीजों का दान करना अत्यधिक शुभ रहेगा।

मकर राशि
इच्छाशक्ति की कमी के कारण आज आप भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फंस सकते हैं। आज कोई आपका इस्तेमाल कर सकता है। मां-बाप को विश्वास में लेने का सही समय रहेगा। लंबे वक्त से चल रहे झगड़े को आज आप निपटा सकते हैं। आज आपको अकस्मात धन की जरूरत पड़ सकती है।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : लाल | उपाय : एक पानी वाला नारियल और सात बादाम किसी मंदिर में दान कर दें।

ये भी पढ़ें:  खांसी और श्वास रोगों जैसी बड़ी समस्या के लिए आरामदायक है यह पौधा, स्वास्थ्य का अद्भुत खजाना, बीमारी का 'रामबाण' इलाज!

कुम्भ राशि
आज अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। मेहनत करने के बाद भी आज आपको थोड़ा निराश रहना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी। चोट आदि का भय बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : क्रीम | उपाय : आज किसी अपंग की सहायता करें।

मीन राशि
आज आप किसी तंत्र-मंत्र का प्रयोग कर सकते हैं या करवा सकते हैं। अपने स्वार्थ के लिए आज आप किसी को धोखा दे सकते हैं। आज किसी से उतना ही वादा करें, जितना आप निभा सकें। प्रेम संबंधों में खटास उत्पन्न हो सकती है। नशे की लत से आज दूर रहें। अपने कार्यक्षेत्र और व्यावसायिक स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास करें।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : नीला | उपाय : आज शुद्ध देसी घी और कपूर का दान मंदिर में करें।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More