HomeHimachalSirmaurभव्य शोभायात्रा के साथ सराहां में तीन दिवसीय राज्यस्तरीय वामन द्वादशी मेला...

भव्य शोभायात्रा के साथ सराहां में तीन दिवसीय राज्यस्तरीय वामन द्वादशी मेला शुरू, DC सिरमौर ने किया शुभारंभ

भगवान विष्णु के वामन अवतार के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाला यह ऐतिहासिक मेला अपने साथ समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास समेटे हुए हैं, जिसमें न केवल सराहां-पच्छाद क्षेत्र के लोग भाग लेते हैं, बल्कि सिरमौर के कोने-कोने से लोग इस मेले में पहुंचते हैं।

सराहां : जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल के सराहां में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेले का शुभारंभ वीरवार को DC सिरमौर प्रियंका वर्मा ने किया। उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना करने के उपरांत भगवान वामन देव की पालकी को कंधा दिया।

इस दौरान मंदिर से खंड विकास कार्यालय, नए बस स्टैंड तक भव्य शोभायात्रा निकाली। इस दौरान पारंपरिक वाद्य दल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां के एन.सी.सी. कैडेट, होमगार्ड बैंड समेत हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। नगर के मध्य में स्थित तालाब में भगवान वामन देव की पालकी को नौका विहार करवाया गया।

इस मौके पर डीसी प्रियंका वर्मा ने उपस्थित लोगों को वामन द्वादशी मेला की बधाई देते हुए कहा कि सराहां का यह राज्यस्तरीय वामन द्वादशी मेला सिरमौर जिला में आयोजित होने वाले विभिन्न मेलों में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। दशकों से सारा जनपद वामन द्वादशी मेले का आयोजन हर्षोल्लास के साथ करता आ रहा है।

ये भी पढ़ें:  विक्रम कैसल में विभिन्न प्रजातियों के 300 से अधिक पौधे रोपे

भगवान विष्णु के वामन अवतार के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाला यह ऐतिहासिक मेला अपने साथ समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास समेटे हुए हैं, जिसमें न केवल सराहां-पच्छाद क्षेत्र के लोग भाग लेते हैं, बल्कि सिरमौर के कोने-कोने से लोग इस मेले में पहुंचते हैं।

उन्होंने कहा कि यह मेला देव परंपरा से जुड़ा होने के साथ-साथ आपसी मेलजोल, खेल-कूद व सांस्कृतिक दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि सराहां अगले तीन दिनों तक खेलकूद, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से सराबोर रहेगा।

डीसी ने मेले के दौरान चलने वाली विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ भी किया। उन्होंने विभिन्न विभागों, स्वयं सहायता समूह व स्थानीय लोगों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का शुभारंभ कर अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान तीन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ नामी कलाकार अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां देंगे।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में दर्दनाक हादसा : टैंपो ट्रैवलर में भड़की भीषण आग, जिंदा जला चालक

इस मौके पर विधायक पच्छाद रीना कश्यप, एसडीएम एवं सदस्य सचिव मेला कमेटी डॉ. प्रियंका चंद्रा, तहसीलदार पच्छाद प्रवीण कुमार, पंचायत समिति अध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू, प्रधान ग्राम पंचायत बाग पशोग राजेश्वरी शर्मा, जिला परिषद सदस्य नीलम शर्मा, रणधीर पंवार व व्यापार मंडल सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More