HomeHimachalSolanकार से हो रही थी चरस की तस्करी, पुलिस ने नाकेबंदी कर...

कार से हो रही थी चरस की तस्करी, पुलिस ने नाकेबंदी कर मौके पर धरे ये 2 शख्स

पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि शिमला की तरफ से एक Alto कार दाड़लाघाट की ओर आ रही है। कार में दो व्यक्ति सवार हैं, जो भारी मात्रा में चरस लेकर इसे सप्लाई करने की फिराक में हैं।

सोलन : पुलिस थाना दाडलाघाट की टीम ने दो युवकों को नशे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ये कार्रवाई गश्त के दौरान अमल में लाई।

पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि शिमला की तरफ से एक Alto कार दाड़लाघाट की ओर आ रही है। कार में दो व्यक्ति सवार हैं, जो भारी मात्रा में चरस लेकर इसे सप्लाई करने की फिराक में हैं।

इस सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी की और उक्त संदिग्ध गाड़ी को रोककर चेक किया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 613 ग्राम चरस बरामद की। लिहाजा, दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस में केस दर्ज कर उन्हें  गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें:  HPTDC ने पहली बार रिकॉर्ड 100 करोड़ रुपये से अधिक टर्नओवर किया अर्जित : सीएम

गाड़ी में सवार व्यक्तियों की पहचान राय सिंह (19) और राजेंदर सिंह (39) निवासी गांव रीहा, डाकखाना मुंड, तहसील ठियोग, जिला शिमला के तौर पर हुई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में संलिप्त Alto कार को भी जब्त करके कब्जे में लिया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों के पूर्व के आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है और मामले में गहन जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  चंद्रताल, शिकारी देवी और चूड़धार के लिए सड़क निर्माण कार्यों पर रोक, हिमाचल हाईकोर्ट ने अपनाया सख्त रुख
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More