HomeHimachalSirmaurभवन निर्माण नियमों में बदलाव कर जनता को राहत दे प्रदेश सरकार:...

भवन निर्माण नियमों में बदलाव कर जनता को राहत दे प्रदेश सरकार: विशाल

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अधिकांश लोगों के पास सीमित भूमि है। ऐसे में सरकार द्वारा सेटबैक और निर्माण क्षेत्र को बढ़ाना छोटे भूखंडों के मालिकों के लिए अन्यायपूर्ण है।

नाहन : भाजपा नाहन मंडल के प्रवक्ता विशाल तोमर ने प्रदेश सरकार द्वारा भवन निर्माण नियमों में बदलाव के लिए मांगे गए सुझावों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सरकार से जनहितैषी दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अधिकांश लोगों के पास सीमित भूमि है। ऐसे में सरकार द्वारा सेटबैक और निर्माण क्षेत्र को बढ़ाना छोटे भूखंडों के मालिकों के लिए अन्यायपूर्ण है। लोग अपनी सीमित जमीन पर ही अपना घर या रोजगार के लिए व्यावसायिक भवन बनाना चाहते हैं और बड़े सेटबैक उन्हें ऐसा करने से रोकेंगे।

तोमर ने कहा कि सुरक्षा के लिए सेटबैक और नदी-नालों के पास निर्माण नियमों का पालन आवश्यक है। उन्होंने मांग की कि गांवों और कम आबादी वाले क्षेत्रों में ये नियम न्यूनतम रखे जाएं, ताकि हर व्यक्ति अपनी जमीन का अधिकतम उपयोग कर सके।

ये भी पढ़ें:  उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का दो दिवसीय सिरमौर प्रवास तय, जानें कार्यक्रम

उन्होंने कहा कि 7 अक्तूबर 2022 को पिछली भाजपा सरकार ने कुछ गांवों से TCP के नियमों को हटाने का फैसला किया था, जिससे जनता बेहद खुश थी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने इस जनहितैषी निर्णय को लागू ही नहीं होने दिया, जिससे आम जनता को आज भी जटिल प्रक्रियाओं का सामना करना पड़ रहा है।

तोमर ने सरकार से आग्रह किया है कि वह नियमों में आवश्यक ढील दे और जनता को परेशान करने के बजाय उनकी मदद करे।

ये भी पढ़ें:  विक्रम कैसल में विभिन्न प्रजातियों के 300 से अधिक पौधे रोपे
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More