HomeHimachalSirmaurददाहू में जलाल नदी किनारे जान जोखिम में डाल स्टंट कर रहा...

ददाहू में जलाल नदी किनारे जान जोखिम में डाल स्टंट कर रहा था ये बाइकर, पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस ने तिरमली, ददाहू निवासी राजेंद्र के बयान पर कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ लापरवाही व खतरनाक तरीके से मोटरसाइकल चलाने का केस दर्ज किया।

श्री रेणुकाजी : जिला सिरमौर में तेज रफ्तारी और खतरनाक स्टंट के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस थाना श्री रेणुकाजी में ददाहू के समीप जलाल नदी के किनारे अपनी जान और आम जनता की सुरक्षा को खतरे में डालकर मोटरसाइकिल पर स्टंटबाजी कर रहे एक युवक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज हुआ है।

पुलिस के अनुसार कोलर गांव का तपेंद्र सिंह नामक युवक अपनी मोटरसाइकिल को जलाल नदी के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए खतरनाक स्टंट कर रहा था।

पुलिस ने तिरमली, ददाहू निवासी राजेंद्र के बयान पर कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ लापरवाही व खतरनाक तरीके से मोटरसाइकल चलाने का केस दर्ज किया। इस मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  नाहन कॉलेज के 6 एनएसएस स्वयंसेवी भारतीय सेना में बने 'अग्निवीर', बढ़ाया जिला सिरमौर का मान

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए सभी वाहन चालकों से आग्रह किया कि वे अपने वाहनों को सभ्य और सुरक्षित तरीके से चलाएं। उन्होंने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More