HomeCrimeकिराये के कमरे में पुलिस ने दबिश देकर 18 साल के युवक...

किराये के कमरे में पुलिस ने दबिश देकर 18 साल के युवक से पकड़ी चरस की खेप, किया गिरफ्तार 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी को आज अदालत में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। इस मामले में आगामी जांच जारी है।

सोलन : नालागढ़ पुलिस ने 18 साल के एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ये कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने ND&PS Act में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना परवाणू की एक टीम क्षेत्र में गश्त और अपराधों की रोकथाम के लिए तैनात थी। इसी दौरान टीम को विश्वस्त सूत्रों से सूचना मिली कि पंचायत घर टकसाल के समीप किराये के कमरे में रह रहा एक युवक मादक पदार्थ चरस आदि बेचने का धंधा करता है। पुलिस को ये भी जानकारी मिली कि उक्त व्यक्ति ने अपने कमरे में भारी मात्रा में चरस/भांग को छिपाकर रखा है।

ये भी पढ़ें:  न केवल रेशम, यहां पतंग की डोर भी जोड़ती है भाई-बहन का पवित्र रिश्ता, रियासत काल से चली आ रही परंपरा

इस सूचना पर टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए किराये के कमरे में दबिश दी। तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 238 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान अजय पुत्र लायक राम निवासी गांव कुंडी, डाकघर थरोच, तहसील नेरवा, जिला शिमला के रूप में हुई है।

अन्वेषण के दौरान पाया गया कि आरोपी परवाणू की एक कंपनी में काम करता है जो गांव टकसाल में किराये के कमरे में रह रहा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी को आज अदालत में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। इस मामले में आगामी जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  निर्माण श्रमिकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, 28 फरवरी तक नहीं कराने पर अटक सकते हैं लाभ
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More