HomeHimachalChamba14 नवंबर से चंबा प्रवास पर रहेंगे उप मुख्य सचेतक केवल सिंह...

14 नवंबर से चंबा प्रवास पर रहेंगे उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया 14 नवंबर से चंबा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि केवल सिंह पठानिया 14 नवंबर को दोपहर चुवाड़ी-जोत-चंबा मार्ग का निरीक्षण करेंगे।

चंबा : उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया 14 नवंबर से चंबा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि केवल सिंह पठानिया 14 नवंबर को दोपहर चुवाड़ी-जोत-चंबा मार्ग का निरीक्षण करेंगे।

उन्होंने बताया कि उप मुख्य सचेतक दोपहर बाद प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग-154A के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण करेंगे।

इसके पश्चात वह भरमौर में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और उनका रात्रि ठहराव भरमौर में रहेगा।

15 नवंबर को केवल सिंह पठानिया सुबह 10 बजे अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कार्यालय भरमौर में जल शक्ति, लोक निर्माण विभाग, विद्युत बोर्ड समेत विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ आयोजित होने वाली समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में जंगली साग का सेवन करते ही मजदूर भागने लगे इधर-उधर, 4 अस्पताल में भर्ती, 3 लापता

इसके बाद वह भरमौर हेलीपैड पर राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के समापन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के साथ विशेष अतिथि के रूप में शामिल रहेंगे।

उप मुख्य सचेतक शाम 4 बजे भरमौर से डलहौजी के लिए प्रस्थान करेंगे और उनका रात्रि ठहराव डलहौजी में रहेगा। 17 नवंबर को केवल सिंह पठानिया 11 बजे डलहौजी से रैत (जिला कांगड़ा) के लिए प्रस्थान करेंगे।

ये भी पढ़ें:  21 फरवरी से चंबा प्रवास पर रहेंगे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, जानें कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More