HomeHimachalMandiसामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 15 नवंबर तक...

सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 15 नवंबर तक बढ़ी

जिन लाभार्थियों ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे 15 तारीख तक अपना ई-केवाईसी अवश्य करवा लें, अन्यथा उनकी सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस त्रैमास (अक्तूबर से दिसंबर) से रोक दी जाएगी।

मंडी : जिला कल्याण अधिकारी मंडी समीर ने जानकारी दी कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के सभी लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि पहले ई-केवाईसी करवाने की अंतिम तिथि 10 नवंबर निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 15 नवंबर कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि जिन लाभार्थियों ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे 15 तारीख तक अपना ई-केवाईसी अवश्य करवा लें, अन्यथा उनकी सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस त्रैमास (अक्तूबर से दिसंबर) से रोक दी जाएगी।

जिला कल्याण अधिकारी ने बताया कि पात्र लाभार्थी अपने निकटतम आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  धर्मशाला में बनेगी एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन, हमीरपुर में कैंसर केयर सेंटर को मंजूरी, क्लिक पर पढ़ें कैबिनेट के तमाम फैसले

उन्होंने सभी लाभार्थियों से आग्रह किया कि वे किसी भी असुविधा से बचने और अपनी पेंशन निर्बाध रूप से प्राप्त करते रहने के लिए निर्धारित तिथि से पूर्व ई-केवाईसी करवाना सुनिश्चित करें।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More