Home Sports अमृतसर में चमका सिरमौर का ये तलवारबाज, अब खेलो इंडिया विश्वविद्यालय की...

अमृतसर में चमका सिरमौर का ये तलवारबाज, अब खेलो इंडिया विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय प्रतियोगिता पर निगाहें

10 से 12 नवंबर तक अमृतसर के श्री गुरू नानक देव विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेलों की तलवारबाजी प्रतियोगिता में उन्होंने ये पदक अपने नाम किया।

0

नाहन : जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल के मलाणा गांव के विश्वजीत ठाकुर ने पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए तलवारबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है।

10 से 12 नवंबर तक अमृतसर के श्री गुरू नानक देव विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेलों की तलवारबाजी प्रतियोगिता में उन्होंने ये पदक अपने नाम किया।

अब विश्वजीत ठाकुर का चयन आगामी खेलो इंडिया विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो राजस्थान के कोटा शहर में नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में होने हैं।

इससे पहले 9 नवंबर को विश्वजीत ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश राज्य टूर्नामेंट में भी पदक जीता, जिससे उन्हें सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह मिली।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में सैनिक रेस्ट हाउस आउटसोर्स पर देगा सैनिक कल्याण बोर्ड : ब्रिगेडियर मदन शील शर्मा

विश्वजीत ठाकुर पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के तहत आने वाले एस.एस.जी.एस. कॉलेज माहिलपुर से बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन की पढ़ाई कर रहा है। इससे पहले भी वह कई पदक जीत चुके हैं।

उन्होंने 2014-15 पुणे कैडेट राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में रजत, 2016 ग्वालियर 26वीं जूनियर राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में रजत, 2018 के 64वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों, 2018-19 अमृतसर खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों, 2020 ओडिशा अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेलों, 2022 जम्मू खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में कांस्य पदक जीते। 2023 लखनऊ में रजत और उत्तर पूर्व विश्वविद्यालय खेलों में कांस्य पदक, 2024 में अमृतसर अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेल कांस्य पदक और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी असम में 5वीं रैंक प्राप्त की थी।

ये भी पढ़ें:  12वीं, आईटीआई और स्नातक पास युवाओं के लिए यहां रोजगार का मौका, 17 फरवरी को लगेगा लघु रोजगार मेला