HomeHimachalMandiमंडी में 16 नवंबर को बंद रहेगी सन्यारड़ी सड़क, ये है वजह

मंडी में 16 नवंबर को बंद रहेगी सन्यारड़ी सड़क, ये है वजह

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी मंडी डॉ. मदन कुमार ने बताया कि सन्यारड़ी में पेयजल पाइप लाइन की मरम्मत के लिए 16 नवंबर को सड़क को अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा।

मंडी : अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी मंडी डॉ. मदन कुमार ने बताया कि सन्यारड़ी में पेयजल पाइप लाइन की मरम्मत के लिए 16 नवंबर को सड़क को अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग द्वारा पाइप लाइन में हुए रिसाव को ठीक करने के लिए यह कार्य अत्यंत आवश्यक है। इसलिए एक दिन का अस्थायी सड़क बंद प्रावधान लागू किया जा रहा है।

डॉ. मदन कुमार ने बताया कि यह आदेश मोटर वाहन अधिनियम की धारा 115 के अंतर्गत जारी किया गया है। उन्होंने नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें और मरम्मत कार्य में प्रशासन को सहयोग दें।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में भयानक हादसा, शिकारी देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार 300 फीट खाई में गिरी, दो की मौत
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More