HomeHimachalChambaगहरी ढांक से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

गहरी ढांक से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की।

चंबा : हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा की बकाणी पंचायत में एक युवक की ढांक से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान चनालु राम निवासी गांव धारना के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक युवक रोजाना की तरह मजदूरी करने के बाद घर को लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में पांव फिसलने के कारण वह ढांक से नीचे लुढ़क गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। एएसपी हितेश लखनपाल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  डॉ. प्रशांत रमण रवि के लिखित काव्य संग्रह 'पहाड़ में प्रार्थना' का विमोचन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More