HomeSportsमहिला और पुरुष दोनों वर्गों में कांगड़ा बना शतरंज का चैंपियन, सैकड़ों...

महिला और पुरुष दोनों वर्गों में कांगड़ा बना शतरंज का चैंपियन, सैकड़ों प्रतिभागियों ने दिखाया दम

इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 33 महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें महिला वर्ग की 22 टीमों से 107 और पुरुष वर्ग की 31 टीमों से 150 प्रतिभागी विद्यार्थी शामिल रहे।

नाहन : श्री गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हो गया। महिला और पुरुष दोनों वर्गों में जिला कांगड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शतरंज का खिताब अपने नाम किया। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के विभिन्न कॉलेजों के सैकड़ों प्रतिभागियों ने शह और मात के इस खेल में अपना दमखम दिखाया।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में मेडिकल कालेज नाहन के संयुक्त निदेशक डा. कपिल तोमर बतौर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता के महिला वर्ग में डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि राजकीय महाविद्यालय संजौली दूसरे और राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला तीसरे स्थान पर रहे।

ये भी पढ़ें:  DC बिलासपुर के आदेश: यातायात के लिए 11 फरवरी तक बंद रहेगी डंगार-चोखणा-बद्धाघाट सड़क

इसी प्रकार पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर डीएवी कांगड़ा ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला और राजकीय उपाधि महाविद्यालय संजौली क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता व उपविजेता रहे खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

इससे पूर्व संस्कृत महाविद्यालय नाहन के प्राचार्य डा. सन्नी कुमार ने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए सभी महाविद्यालयों के समस्त मार्गदर्शक, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से उपस्थित सभी अधिकारियों का स्वागत किया। संपूर्ण कार्यक्रम का प्रतिवेदन कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र पंवार द्वारा प्रस्तुत किया गया।

इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 33 महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें महिला वर्ग की 22 टीमों से 107 और पुरुष वर्ग की 31 टीमों से 150 प्रतिभागी विद्यार्थी शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:  लोहे के चैनल चोरी मामले में पिंजौर से धरे दो आरोपी, चोरीशुदा सामान भी बरामद, वाहन जब्त
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More